Action : पुलिस के हत्थे चढ़े मेरठ के सपा विधायक रफीक अंसारी
- लखनऊ से लौटते वक्त पुलिस ने बाराबंकी में पकड़ा
- सात दिन से अंडरग्राउंड थे विधायक
मेरठ। मेरठ शहर के सपा विधायक रफीक अंसारी को पुलिस ने लखनऊ से मेरठ लौटते वक्त बाराबंकी में गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि शाम तक पुलिस रफीक अंसारी को लेकर मेरठ पहुंचेगी।
गौरतलब है कि रफीक अंसारी 7 दिनों से अंडरग्राउंड थे। पुलिस की 3 टीमें उनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी। अंसारी के खिलाफ कोर्ट से 100 NBW (गैर जमानती वारंट) जारी हुए, बावजूद इसके वह कोर्ट में पेश नहीं हुए। हाईकोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी का आदेश दिए था।
29 साल पुराने केस में कोर्ट में नहीं हुए पेश
1995 में शहर में जाम लगाने और तोड़फोड़ के एक मामले में रफीक समेत 40 लोगों पर केस दर्ज हुआ था। इसमें रफीक समेत 22 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हुई थी। 1997 में कोर्ट ने इस मामले में रफीक के अलावा सभी को बरी कर दिया। अंसारी कोर्ट में पेश नहीं हुए।
बरी न होने के बाद रफीक इलाहाबाद हाईकोर्ट चले गए। कोर्ट में कहा कि जिस मामले में सभी बरी हो चुके हैं, उसमें रफीक अंसारी को भी बरी किया जाए। हालांकि, कोर्ट के बाद-बार नोटिस जारी करने के बाद भी रफीक अंसारी कोर्ट में पेश नहीं हुए। कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किए।
नगर निगम पार्षद चुनाव से की थी राजनीति में शुरुआत
रफीक अंसारी ने पार्षद के तौर पर अपने पॉलिटिकल करियर की शुरुआत की थी। सपा के पुराने नेताओं में शामिल हैं। सपा के टिकट पर ही लगातार तीन बार पार्षद चुने गए। 2012 के विधानसभा चुनाव में सपा के टिकट पर मेरठ सीट से विधायक का चुनाव लड़ा, लेकिन भाजपा के लक्ष्मीकांत वाजपेयी से हार गए। चुनाव हारने के बाद भी रफीक को सपा सरकार में हथकरघा एवं पर्यटन विभाग में दर्जा प्राप्त मंत्री बनाया गया। 2017 और 2022 का चुनाव जीतकर वह लगातार दो बार विधायक बने हैं।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review