नकली नोटों के साथ धरे गए आफताब से पूछताछ में जुटीं एनआईए सहित छह टीम

 नकली नोटों के साथ धरे गए आफताब से पूछताछ में जुटीं एनआईए सहित छह टीम

मेरठ। रविवार की रात देहली गेट थाना क्षेत्र में दो हजार के नकली नोट चलाते गए धरे गए आफताब के तार विदेशों से जुड़े होने के कयास लगाए जा रहे हैं। जिसके चलते सोमवार को एनआईए सहित छह सुरक्षा एजेंसियों की टीम थाने में पहुंचीं और आरोपी से पूछताछ में जुटी हैं। हालांकि इस दौरान बार-बार आफताब अपने बयान बदल रहा है। जिसके चलते पुलिस का शक और गहरा रहा है।

बताते चलें कि लिसाड़ी गेट के अहमदनगर के रहने वाले आफताब ने रविवार की रात कोटला बाजार में कई दुकानों से खरीदारी की। आफताब ने दुकानदारों को दो-दो हजार के नोट दिए। लेकिन एक दुकान पर नकली नोट चलाता वह धरा गया। जिसके बाद व्यापारियों ने उसे दबोच कर पुलिस के हवाले किया। आरोपी के पास से दो-दो हजार के दस नोट बरामद किए गए। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह गाड़ी चलाता है और काम के सिलसिले में अक्सर नेपाल जाता है। उधर, सोमवार को एनआईए, आईबी इंटेलिजेंस और एलआईयू सहित सुरक्षा एजेंसियों की छह टीमें थाने में पहुंचीं। टीम के अधिकारी आफताब से पूछताछ में जुटे हैं। सूत्रों के मुताबिक आफताब के तार किसी बड़े गिरोह से जुड़े बताए जा रहे हैं। साथ ही इस गिरोह द्वारा नेपाल और पाकिस्तान के जरिए नकली नोटों की खेप भारत में खपाने की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि अभी अधिकारी इस मामले में कोई पुष्टि नहीं कर रहे।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram