Salman Khan Tiger 3 : टाइगर 3 में 32 साल बाद नजर आएगी ये खूबसूरत एक्टर

Salman Khan Tiger 3 : टाइगर 3 में 32 साल बाद नजर आएगी ये खूबसूरत एक्टर

Salman Khan Tiger 3 : सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म टाइगर 3 में रेवती नजर आएंगी। दोनों ने 32 साल बाद साथ में काम करने की खबर पर खुद मोहर लगाई है। बिग बॉस 16 के सेट पर दोनों इस बारे में बात करते हुए दिखाई दिए थे। बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान इन दिनों बिग बॉस में कंटेस्टेंट की क्‍लास लगाते हुए नजर आते हैं। वह कभी बिग बॉस के घर में रह रहे कंटेस्टेंट को गलत कामों के लिए फटकारते हैं तो कभी उनकी अच्छी परफॉरमेंस के लिए सराहना भी करते हैं। शो में हर हफ्ते सितारों का आना जाना लगा रहता है।

'सलाम वेंकी' के प्रमोशन में पहुंचे काजोल और रेवती

बिग बॉस में इस बार वीकेंड पर काजोल और डायरेक्टर रेवती अपनी फिल्म ‘सलाम वेंकी' के प्रमोशन के लिए सेट पर पहुंचीं। सलमान ने काजोल संग अपनी पुरानी फिल्मों की यादों को ताजा किया और दोनों ने साथ में कई गेम भी खेले। वहीं रेवती और सलमान ने 32 साल बाद एक बार फिर साथ काम करने की बात का खुलासा किया।रेवती और सलमान फिल्म टाइगर 3 में साथ नजर आएंगे। आपको बता दें कि दोनों ने 32 साल पहले साथ में स्क्रीन शेयर की थी। यह फिल्म थी 1991 में रिलीज हुई ‘लव'। फिल्म का एक गाना ‘साथिया तूने क्या किया' उस समय काफी पॉपुलर हुआ था। आज भी यह गाना सुनते हुए लोग झूम उठते हैं। बिग बॉस में रेवती और सलमान इस फिल्म के बारे में बात करते दिखाई दिए थे। दोनों ने यह कन्फर्म किया कि वो फ‍िर एक साथ नजर आएंगे।

इमरान हाशमी बनेंगे विलेन

रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में इमरान हाशमी भी अहम रोल में नजर आएंगे। टाइगर 3 में इमरान एक विलेन के किरदार में होंगे। इस फिल्म का डायरेक्शन मनीष शर्मा कर रहे हैं। खबरों की मानें तो शाहरुख खान भी इस फिल्म में नजर आ सकते हैं। फिल्म को ईद के बजाए साल 2023 में दि‍वाली के मौके पर रिलीज किए जाने की खबरें हैं। 

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram