Meerut: "एक कांवड़ राम मंदिर के नाम" के लिए हरिद्वार रवाना होंगे शिवभक्त

Meerut: "एक कांवड़ राम मंदिर के नाम" के लिए हरिद्वार रवाना होंगे शिवभक्त

- 25 जुलाई को बाबा श्री औघडनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद रवाना होगी यात्रा

- श्री राम जन्मभूमि मॉडल होगा यात्रा का आकर्षण का केंद्र 

मेरठ। बजरंगदल के पूर्व प्रदेश संयोजक बलराज डूंगर और भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री गोपाल शर्मा के नेतृत्व में 250 कार्यकर्ताओं का एक जत्था  "एक कांवड़ राम मंदिर के नाम" लेने के लिए 25 जुलाई को हरिद्वार के लिए रवाना होगा।

इस कांवड़ यात्रा के संबंध में बलराज डूंगर और गोपाल शर्मा ने पत्रकारों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस कांवड़ यात्रा का उद्देश्य श्री राम जन्मभूमि अयोध्या के पक्ष में शीघ्र निर्णय आना तथा भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण होना था। किसी भी कार्यकर्ता ने अपने लिए कुछ नहीं मांगा सबकी एक ही मनोकामना थी कि लम्बे समय से कोर्ट में लंबित श्रीराम जन्मभूमि के पक्ष में निर्णय आये। 

उन्होंने कहा कि इस कांवड़ यात्रा को हिन्दू समाज के द्वारा बहुत ही सम्मान मिला तथा 250 स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। हम सभी ने भोलेनाथ से कहा था कि जब तक श्रीराम जन्म भूमि के पक्ष में निर्णय नहीं आ जाता और भव्य राम मंदिर नहीं बन जाता इस यात्रा का जोड़ा पूरा नहीं करेंगे। 

अब जबकि भगवान भोलेनाथ की कृपा से भव्य श्री राम मंदिर बनकर तैयार हो गया है तथा राम भक्तों को प्रभु श्री राग लाल के दर्शन होने भी प्रारंभ हो गए हैं। अतः अब इस यात्रा का जोड़ा पूरा करने का उचित समय आ गया है। इस बार बड़ी संख्या में शिव भक्तों के साथ इस कांवड़ यात्रा का जोड़ा पूरा किया जा रहा है। 

श्री राम जन्मभूमि मॉडल होगा आकर्षण का केंद्र 

बलराज डूंगर ने बताया कि इस कांवड़ यात्रा में श्री राम जन्मभूमि मॉडल का आकर्षण का केंद्र होगा। इसके साथ ही एक बहुत ही सुंदर रथ भी चलेगा। साथ ही सभी शिव भक्त एक जैसे ड्रेस कोड व प्रवेशिका के साथ यात्रा में सम्मिलित होंगे। 

उन्होंने कहा कि 25 जुलाई को बाबा श्री औघडनाथ मंदिर में भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना के उपरांत शिव भक्तों को भगवा झंडी दिखाकर हरिद्वार के लिए रवाना किया जाएगा। यह दल मवाना, बिजनौर व नजीबाबाद होते हुए हरिद्वार पहुँचेगा। उसके बाद हरिद्वार से रुड़की व मुजफ्फरनगर होते हुए मेरठ पहुँचेगी। यात्रा की व्यवस्थाओं को संभालने व यात्रा को संपन्न कराने में में मुख्य रूप से गुलाब सिंह, सौरभ शर्मा आशु त्यागी, पवन कश्यप हिमाशु प्रशर्मा व अन्य शिव भक्तों का सहयोग रहने वाला है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram