समाजवाद का मुखर समर्थक कहे जाने वाले शरद यादव का निधन, पीएम मोदी सहित अन्य बड़े नेताओं ने जताया शोक
JDU के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव 75 साल की उम्र में गुरुवार को निधन हो गया है। वे कई दिनों से गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती थे। समाजवाद का मुखर समर्थक कहे जाने वाले शरद का जन्म मध्यप्रदेश में हुआ था। वह जेल में रहते हुए पहली बार सांसद बने थे, इतना ही नहीं वो सात बार के लोकसभा सांसद थे। यही कारण है कि राजनीति में उन्हें जनता के बीच लोकप्रिय बना दिया था। बिहार की राजनीति में अलग पहचान रखने वाले शरद यादव के निधन पर सुबह से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर अन्य बड़े नेताओं ने शोक जताया है।
पीएम मोदी ने ट्वीट किया और कहा कि शरद यादव जी के निधन से बहुत दुख हुआ, अपने लंबे सार्वजनिक जीवन काल में उन्होंने खुद को सांसद और मंत्री के रूप में प्रतिष्ठित किया। वे डॉ. लोहिया के आदर्शों से काफी प्रभावित थे. मैं हमेशा हमारी बातचीत को संजो कर रखूंगा. उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदनाएं. शांति.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ. लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए लड़ने वाले सत्तर के दशक के छात्र नेता शरद जी संसद में वंचितों की एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय आवाज थे. उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं.
शरद यादव सात बार के लोकसभा सांसद थे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि शरद यादव जी समाजवाद के पुरोधा होने के साथ एक विनम्र स्वभाव के व्यक्ति थे। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। मैं उनके शोकाकुल परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। देश के लिए जो उनका योगदान रहा है वह सदा याद रखा जाएगा, आखिरी बार शरद यादव अप्रैल 2022 में राहुल गांधी के साथ मीडिया के सामने आए थे। राहुल गांधी ने तब कहा था कि शरद यादव जी उनके गुरु हैं।
गृह मंत्री अमित शाह ने घर जाकर दी श्रद्धांजलि
गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के घर जाकर श्रद्धांजलि दी. इस दौरान अमित शाह ने उनके परिजनों से भी मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं. शरद यादव का बीती रात गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया था.
मनोहर लाल खट्टर ने श्रद्धांजलि अर्पित की
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दिल्ली के छतरपुर स्थित आवास पर जाकर शरद यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदनाएं भी व्यक्त कीं.
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review