आफताब को ले जा रही पुलिस वैन पर तलवारों से हमला, हमलावरों से पूछताछ मे बड़ा खुलासा
दिल्ली में आज आफताब को लेकर जा रही पुलिस वैन पर कुछ लोगो ने हमला कर दिया। आफताब को ले जा रही वैन पर हमला उस वक़्त हुआ जब आफताब को लेकर वैन एफएसएल लैब से तिहाड़ जा रही थी. उस वक़्त पॉलीग्राफ टेस्ट के बाद आफताब को वापस जेल ले जाया जा रहा था तभी कुछ लोगों हमलावर आये और उन्होंने तलवार से हमला कर दिया। हमलावर हमले के दौरान नारेबाजी भी कर रहे थे। पुलिस ने भी खतरे को देखते हुए रिवॉल्वर निकाल ली। जिसके बाद हमलावरों में से दो को हिरासत में ले लिया गया
प्रारंभिक पूछताछ में हमला करने वाले खुद को हिंदू सेना का कार्यकर्ता बता रहे थे। पुलिस ने दोनों हमलावरों को हिरासत में लेकर गहराई से पूछताछ की तो यह भी बात सामने आयी कि हमलावर आफताब की हत्या करना चाहते थे सभी आरोपी गुरुग्राम से आए थे। हमलावरों की संख्या 15 के आसपास बताई गयी है ।
Shraddha murder case: Two men with swords attack police van carrying Aaftab, detained
— ANI Digital (@ani_digital) November 28, 2022
Read @ANI Story | https://t.co/JicomxQw68#ShraddhaMurderCase #AaftabPoonawala pic.twitter.com/uWNRGwCHmJ
रोहिणी पुलिस उपायुक्त ने यह जानकारी दी कि हिरासत में लिए गए हमलावरों की पहचान निगम गुर्जर और कुलदीप ठाकुर रूप में हुई है। दोनों गुरुग्राम के रहने वाले हैं।और खुद को हिन्दू सेना से बता रहे हैं। इसकी पुष्टि की जा रही है। शेष आरोपियों की तलाश जारी है। मौके से बरामद मारुति वैन को पुलिस की टीम किसी अन्य थाने में ले गई है।
आफताब पूनावाला पर हमले के संबंध में दिल्ली के प्रशांत विहार थाने में मुकदमा भी दर्ज किया गया है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review