Muzaffarnagar: अनियंत्रित होकर पलटी स्कूल वैन, 10 बच्चे घायल

Muzaffarnagar: अनियंत्रित होकर पलटी स्कूल वैन, 10 बच्चे घायल

- स्कूल में डॉक्टर को बुलाकर कराया गया इलाज

मुजफ्फरनगर। बच्चों को लेकर स्कूल जा रही स्कूल वैन गुरुवार की सुबह नहर पटरी पर अनियंत्रित होकर पलट गई। वैन पलटने से उसमें सवार होकर स्कूल जा रहे करीब 10 बच्चे घायल हो गए। इसके बाद सभी बच्चों को स्कूल ले जाया गया। विद्यालय में ही डॉक्टर को बुलाकर उनका उपचार कराया गया। सभी बच्चे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक थाना चरथावल क्षेत्र के बिरालसी चौकी के पास ज्ञाना माजरा के पास आईडी पब्लिक स्कूल है। गुरुवार सुबह स्कूल वैन बच्चों को घरों से लेकर स्कूल जा रही थी। वैन जब गांव बलवाखेड़ी के समीप गंग नहर पटरी पर पहुंची तो विपरीत दिशा से आ रहे एक वाहन को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर बराबर में गहरे खेत में पलट गई।

बताया जा रहा है कि वैन पलटने से उसमें सवार करीब 10 बच्चे घायल हो गए। गांव वालों की मदद से वैन को सीधा कराया गया और बच्चों को ले जाकर स्कूल छोड़ दिया गया। बच्चों की हालत को देखते हुए तुरंत ही स्कूल संचालकों की ओर से विद्यालय में डॉक्टरों को बुलाया गया और सभी घायल बच्चों का उपचार कराया गया।

इसके बाद जानकारी पाकर पहुंचे परिजनों ने बच्चों को स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर उपचार कराया। पुलिस के अनुसार घायल बच्चों में वीर प्रताप, लक्ष्य, अवनी समय प्रताप, ऋतिक, उमंग और हर्ष शामिल हैं। सभी को प्राथमिक उपचार देकर घर भेजा जा रहा है।

स्कूल संचालक पर भड़के अभिभावक

हादसे की जानकारी पाकर स्कूल पहुंचे अभिभावकों ने बच्चों को उपचार न दिलाए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। अभिभावकों ने आरोप लगाया कि स्कूल संचालकों ने घायल बच्चों को स्कूल बुला लिया और उन्हें उपचार के लिए नहीं भेजा।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram