सत्यकाम एजुकेशनल ट्रस्ट में करोड़ों के गबन का आरोप, सोशल मीडिया पर भ्रम फैलाने का दावा

सत्यकाम एजुकेशनल ट्रस्ट में करोड़ों के गबन का आरोप, सोशल मीडिया पर भ्रम फैलाने का दावा

सत्यकाम एजुकेशनल ट्रस्ट में करोड़ों के गबन का आरोप, सोशल मीडिया पर भ्रम फैलाने का दावा

मेरठ।
सत्यकाम एजुकेशनल ट्रस्ट से जुड़ा मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। ट्रस्ट के सेटलर व प्रेसिडेंट गिरीश कुमार शर्मा ने ट्रस्ट में करोड़ों रुपये के गबन को लेकर कई अहम आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट के वैध बैंक खाते पहले से संचालित थे, इसके बावजूद नियमों को ताक पर रखकर एक अन्य बैंक में अनाधिकृत खाता खुलवाया गया, जिसमें बड़ी धनराशि जमा कराई गई।

गिरीश कुमार शर्मा के अनुसार, इस खाते में तत्कालीन प्रबंधन से जुड़े अनुज शर्मा और तत्कालीन प्रधानाचार्य रश्मि मिश्रा द्वारा अभिभावकों को बच्चों की फीस जमा कराने के निर्देश दिए गए। मामला सामने आने के बाद अनुज शर्मा की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि बर्खास्त प्रधानाचार्य रश्मि मिश्रा पर भी कानूनी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

ट्रस्ट अध्यक्ष का आरोप है कि जैसे ही प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई तेज हुई, संबंधित पक्ष ने झूठ और छल-कपट पर आधारित एक कहानी तैयार कर सोशल मीडिया के माध्यम से सहानुभूति बटोरने की कोशिश शुरू कर दी। इस कथित अभियान में सहोदय संस्था से जुड़े राहुल केसरवानी, अजीत चौधरी, अखिलेश मिश्रा और शरद त्रिपाठी की भूमिका भी सामने आ रही है, जबकि ट्रस्ट का कहना है कि इन लोगों का न तो स्कूल और न ही ट्रस्ट से कोई प्रत्यक्ष संबंध है।

गिरीश कुमार शर्मा ने यह भी आरोप लगाया कि अनुज शर्मा की पुत्री द्वारा लगातार वीडियो वायरल किए जा रहे हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि दिसंबर 2010 में अनुज शर्मा ने ट्रस्ट की स्थापना की थी। उन्होंने इस दावे को पूरी तरह भ्रामक बताया। ट्रस्ट अध्यक्ष के अनुसार, वास्तविकता यह है कि वर्ष 2010 में सत्यकाम एजुकेशनल ट्रस्ट की स्थापना साउथ अफ्रीका निवासी दयानंद शर्मा के परिवार द्वारा की गई थी।

उन्होंने बताया कि ट्रस्ट डीड के अनुसार उन्हें सेटलर, प्रेसिडेंट और ट्रस्टी नियुक्त किया गया था, जबकि अनुज शर्मा और उनके पिता ईश्वर सिंह शर्मा को केवल ट्रस्टी के रूप में शामिल किया गया था। ट्रस्ट डीड का प्रथम पृष्ठ सार्वजनिक करते हुए उन्होंने पूरे प्रकरण में सच्चाई सामने लाने की बात कही है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram