Sarkari Naukri: AIIMS में निकली सीनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती, इतनी होगी सैलरी
Sarkari Naukri: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), जोधपुर ने सीनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती (AIIMS Recruitment 2023) के माध्यम से कुल 114 पदों को भरा जाएगा। जो भी उम्मीदवार सीनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक व योग्य है वे ऑफिशियल वेबसाइट aiimsjodhpur.edu.in पर जाकर अप्लाई कर दें। आवेदन करने वाले उम्मीदवार ध्यान दें कि एप्लीकेशन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 3 फरवरी 2023 है। अप्लाई करने से पहले भर्ती (AIIMS Senior Resident Recruitment 2023) का नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें।
AIIMS Recruitment 2023 वैकेंसी डिटेल
कुल पद- 114
महत्वपूर्ण तारीख
ऑनलाइन आवेदन की तारीख- 6 जनवरी 2023
आवेदन की आखिरी तारीख- 3 फरवरी 2023
शैक्षिक योग्यता
सीनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। हालांकि सभी डिपार्टमेंट में भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता अलग-अलग दी गई है। आवेदन करने वाले उम्मीदवार भर्ती का नोटिफिकेशन चेक कर शैक्षिक योग्यता जान लें।
उम्र सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष तय की गई है। इस बात का खास ध्यान रखें कि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।
एप्लीकेशन फीस
जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस के रूप में 1,000 रुपये देने होंगे वहीं एससी, एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 800 रुपये एप्लीकेशन फीस देनी होगी। हालांकि पीडब्ल्यूबीडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को कोई फीस नहीं देनी होगी।
पे स्केल (सैलरी)
सीनियर रेजिडेंट पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 18,750 रुपये + 6,600 (ग्रेड पे) + NPA और अन्य सुविधाओं के साथ 67,700 रुपये एंट्री पे के रूप में दिए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन पढ़ लें।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review