दरगाह पर बुलडोजर चलाने गई नगर निगम की टीम को दौड़ाया, भारी हंगामा

 दरगाह पर बुलडोजर चलाने गई नगर निगम की टीम को दौड़ाया, भारी हंगामा

मेरठ। ब्रहस्पतिवार को भावनपुर थाना क्षेत्र के अब्दुल्लापुर में सरकारी तालाब की जमीन पर बनाई गई दरगाह की बाउंड्री तोड़ने पहुंची नगर निगम की टीम को जान बचानी भारी पड़ गई। बाउंड्री पर बुलडोजर चलते ही संप्रदाय विशेष के ग्रामीणों ने नगर निगम की टीम के साथ धक्का-मुक्की करते हुए अधिकारियों को दौड़ा लिया। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया।

दरगाह की दीवार गिराने पर भड़के विशेष संप्रदाय के लोग

दरअसल, अब्दुल्लापुर गांव में स्थित सरकारी तालाब के सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है। जिसके चलते तालाब पर हुए अवैध कब्जों को हटाया जा रहा है। ब्रहस्पतिवार को नगर निगम प्रवर्तन दल की टीम तालाब की जमीन पर बनाए गए इमाम हुसैन दरगाह की अवैध बाउंड्री तोड़ने पहुंची थी। बताया जाता है जैसे ही दरगाह की बाउंड्री पर बुलडोजर चला तो संप्रदाय विशेष के सैकड़ों ग्रामीणों ने नगर निगम की टीम को घेर लिया। ग्रामीणों ने नगर निगम की टीम के साथ धक्का-मुक्की करते हुए टीम को दौड़ा लिया।

हंगामे की सूचना के बाद पुलिस फोर्स ने संभाला मोर्चा

मामले की जानकारी मिलने पर आनन-फानन में भावनपुर थाना प्रभारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने विरोध कर रहे लोगों को सख्ती से समझाते हुए चेतावनी दी। इसके बाद अवैध कब्जा करने वाले खुद ही अपने कब्जे हटाने लगे। उधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वहीं, क्षेत्रीय ग्रामीणों ने नगर निगम के ठेकेदार विवेक पर तालाब की मिट्टी बेचे जाने का भी आरोप लगाया है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram