Meerut: सरधना में हुई किशोरी की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Meerut: सरधना में हुई किशोरी की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

- बोला- ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर काट दिया गला

मेरठ। सरधना पुलिस ने क्षेत्र में हुई किशोरी की सनसनीखेज हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने किशोरी के प्रेमी को गिरफ्तार किया है जिसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस के अनुसार प्रेमिका की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर उसके प्रेमी ने ही उसकी गला काटकर हत्या की थी। आरोपी की निशादेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू और घटना के समय पहने हुए कपड़े बरामद कर लिए हैं।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कमलेश ठाकुर ने गुरुवार शाम को घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 24 जुलाई को वादिनी ने थाना सरधना में तहरीर दी कि अभियुक्त हसीन पुत्र लियाकत निवासी मौ. खारी कुंआ थाना सरधना जिला मेरठ द्वारा 21 जुलाई को वादिनी की पुत्री को बहला-फुसला कर ले जाने के सम्बन्ध में मुकदमा पंजीकृत किया गया। 23 जुलाई को ग्राम मेहरमति गणेशपुर के जंगल में एक अज्ञात महिला का शव प्राप्त हुआ। मृतका की पहचान उसके परिजनों और पिता गुलजार पुत्र अनीस निवासी मो. कुम्हारान कस्वा व थाना सरधना मेरठ ने अपनी पुत्री के रूप में की।

गुलजार की तहरीर पर मुकदमा में धारा 191(2)/103(1)/238 बीएनएस की वृद्धि की गयी तथा घटना की गम्भीरता को देखते हुए अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई। 
पुलिस ने अभियुक्त हसीन को उसके घर मोहल्ला खारी कुंआ से गुरुवार सुबह गिरफ्तार किया तथा अभियुक्त हसीन की निशानदेही पर घटना के समय पहने हुए कपडे व एक अदद चाकू आलाकत्ल व घटना में प्रयुक्त स्कूटी (यूपी 14 सीई-5472) बरामद की गयी। पुलिस अधीक्षक के अनुसार घटना में अन्य नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस पूछताछ में पता लगा है कि अभियुक्त हसीन के लगभग डेढ-दो वर्ष से मृतका से प्रेम सम्बन्ध थे। मृतका आये दिन हसीन से पैसे की मांग करती रहती थी। अभियुक्त द्वारा रूपये देने से मना करने पर मृतका हसीन को धमकी देती थी कि अगर तुमने रुपए नहीं दिए तो तुम्हारे खिलाफ बलात्कार का मुकदमा लिखवा दूंगी। उसकी धमकी से परेशान होकर अभियुक्त हसीन ने उसकी हत्या की योजना बनाई। घटना वाले दिन अभियुक्त हसीन ने मृतका को रेस्टोरेन्ट में चलने के बहाने बुलाकर अपनी स्कूटी पर बैठाकर मेहरमति गणेशपुर के जंगल में ले गया और चाकू से गले पर कई वार कर हत्या कर शव को गन्ने के खेत में छुपा दिया ।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram