samajwadi party: सपा का घोषणा पत्र जारी, जाति जनगणना पर जोर

samajwadi party: सपा का घोषणा पत्र जारी, जाति जनगणना पर जोर

- लड़कियों की केजी से पीजी तक फ्री पढ़ाई का किया वादा

लखनऊ। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ में लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। समाजवादी पार्टी का घोषणापत्र लॉन्च करते हुए पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि हमने अपने विजन डॉक्यूमेंट को 'जनता का मांग पत्र- हमारा अधिकार' नाम दिया है। 

इस विज़न डॉक्यूमेंट में मुख्य मांगें हैं - संविधान की रक्षा का अधिकार, लोकतंत्र की रक्षा का अधिकार, मीडिया की स्वतंत्रता का अधिकार और देश के विकास के लिए सामाजिक न्याय का अधिकार आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना के बिना समावेशी विकास संभव नहीं है। जातीय जनगणना देश के विकास की धुरी है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि विजन डॉक्यूमेंट में कहा गया है- जाति जनगणना में देरी नहीं होनी चाहिए। हम 2025 तक जाति जनगणना कराएंगे और उसके आधार पर 2029 तक सभी के लिए न्याय और भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों को सभी फसलों पर एमएसपी की कानूनी गारंटी और उसकी गणना भी स्वामीनाथन फॉर्मूले के आधार पर की जाएगी। 

घोषणापत्र के मुताबिक अर्धसैनिक कर्मियों सहित सभी के लिए पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) शुरू की जाएगी। अग्निवीर नीति को समाप्त किया जाएगा और सशस्त्र बलों में फिर से नियमित भर्तियां की जाएंगी। 

मुख्य घोषणाएँ 

- समाजवादी पार्टी ने कहा कि वह 2025 तक जाति जनगणना कराएगी और उसके आधार पर 2029 तक सभी के लिए न्याय और भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

- समाजवादी पार्टी 'अग्निपथ' योजना को समाप्त कर सशस्त्र बलों में नियमित भर्ती शुरू करेगी।

- किसानों को सभी फसलों पर एमएसपी की कानूनी गारंटी, जिसकी गणना स्वामीनाथन फार्मूले के आधार पर की जाएगी।

- अर्धसैनिक कर्मियों सहित सभी के लिए पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) शुरू की जाएगी।

- केजी से पीजी कक्षाओं तक लड़कियों के लिए मुफ्त शिक्षा।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईडी bhartiyavaninews@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram