रूस की सेना ने अब यूक्रेन में घुस कर किया हमला, ब्रिटेन ने की पुष्टि

रूस की सेना ने अब यूक्रेन में घुस कर किया हमला, ब्रिटेन ने की पुष्टि

रूस के द्वारा यूक्रेन के दो शहरों को अलग अलग स्वतंत्र राष्ट्र घोषित करने के बाद अब रूस ने यूरोपियन देशों के विरोध को दरकिनार करते हुए अब अपनी सेना भी सीधे सीधे उन जगहों पर पहुंचने लगी है

रूस की सेना यूक्रेन के दो प्रांतों लुहांस्क-डोनेट्स्क (डोनबॉस इलाके) में घुस गई है। राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने 14 घंटे (भारतीय समय के अनुसार देर रात 3 बजे) पहले यूक्रेन के इन दोनों राज्यों को स्वतंत्र देश घोषित किया था।

इसके बाद रूसी सेना के टैंक इन इलाकों की तरफ बढ़ गए। पुतिन ने कहा कि लुहांस्क-डोनेट्स्क और अलगाववादियों के कब्जे वाले इलाके में शांति बनाए रखने के लिए ऐसा करना जरूरी है।

इसी बीच ब्रिटेन ने यूक्रेन में रूस की घुसपैठ की पुष्टि की है। ब्रिटिश स्वास्थ्य सचिव साजिद जाविद ने कहा- यूक्रेन में रूसी आक्रमण शुरू हो गया है।

उधर, यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि हम रूस के इस कदम से डरते नहीं हैं। हमने किसी से न तो कुछ लिया है और न ही किसी को कुछ देंगे।

जेलेंस्की ने कहा कि रूस की घोषणाओं और खतरों के बावजूद यूक्रेन की अंतरराष्ट्रीय सीमाएं वैसे ही बनी रहेंगीं, जैसे पहले थीं।

यूक्रेन के दो प्रांतों को स्वतंत्र घोषित करने वाले ​​पुतिन के कदम के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram