सरधना में सड़क हादसा, युवा अधिवक्ता की मौत

सरधना में सड़क हादसा, युवा अधिवक्ता की मौत

मेरठ। सरधना थाना क्षेत्र अंतर्गत बिनौली मार्ग पर गांव भूनी के निकट सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवा अधिवक्ता की मौत हो गई, जबकि उनके बड़े भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगाने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर शांत किया। इस दौरान हादसे के चलते सरधना-बिनौली मार्ग पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन मंगवा कर सड़क पर खड़ी बस और ट्रक को हटाया और यातायात से चालू कराया। 
 
जानकारी के अनुसार सरधना थाना क्षेत्र के गांव चांदना निवासी अतुल चौधरी (24) पहले मेरठ कचहरी में वकालत करते थे। कुछ दिन से उन्होंने गाजियाबाद जाना शुरू किया था। मंगलवार को सुबह 9 बजे उनके भाई अंकुर पुत्र कंवर पाल बाइक से भूनी चौराहा स्थित बस अड्डे पर छोड़ने के लिए जा रहे थे। मुख्य मार्ग पर पहुंचते ही उनकी बाइक के आगे चल रही रोडवेज बस को सामने से आ रहे 18 टायर हाइड्रा ने बस को टक्कर मार दी, जिसमें वह बस को काफी दूर तक पीछे धकेल कर ले गया। इसी दौरान पीछे चल रहे बाइक सवार दोनों भाई बस के नीचे आ गए। दोनों घायलों को तत्काल पास ही ड्रोन अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने अतुल चौधरी को मृत घोषित कर दिया। 

सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और परिजन तथा ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंची, और घटना की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बस के नीचे फंसी बाइक को मुश्किल बस के नीचे से बाहर निकाला, वहीं घटना के बाद जमा ग्रामीणों ने टोल बचा कर सरधना की तरफ से गुजर रहे बड़े वाहनों पर रोक लगाने की मांग की है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram