धूमधाम के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, मेरठ मे कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
मेरठ। ब्रहस्पतिवार को जिलेभर में 74 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान जहां पो फटते ही डीएम की अगुवाई में प्रभात फेरी निकाली गई। वहीं, तमाम पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यालयों में झंडारोहण किया। पुलिस लाइन में ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर ने परेड की सलामी ली।
सुबह को डीएम दीपक मीणा के नेतृत्व में विभिन्न सामाजिक संगठनों और स्कूली बच्चों ने गढ़ रोड स्थित गांधी आश्रम से प्रभात फेरी निकाली। बैंड बाजों के साथ देश भक्ति गीत गाते हुए प्रभात फेरी शहर के विभिन्न मार्गो से गुजरी। इस दौरान डीएम सहित तमाम अधिकारियों ने रास्ते में महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करते हुए नमन किया। प्रभात फेरी शहीद स्मारक अमर जवान ज्योति पर संपन्न हुई। जहां शहीदों को नमन करते हुए राष्ट्रीय गान गाया गया।
कमिश्नर कार्यालय में अपर आयुक्त प्रवीणा अग्रवाल ने झंडारोहण किया। वहीं, कलेक्ट्रेट में डीएम की अगुवाई में ध्वजारोहण किया गया। नगर आयुक्त कार्यालय में नगर आयुक्त ने ध्वजारोहण किया। घंटाघर स्थित टाउन हॉल पर सिविल डिफेंस के पदाधिकारियों ने तिरंगा फहराया।
उधर, राजकीय इंटर कॉलेज से एक रैली निकाली गई। जिसमें आईजी प्रवीण कुमार ने परेड की सलामी ली। पुलिस लाइन में ऊर्जा राज्य मंत्री डॉक्टर सोमेंद्र तोमर ने ध्वजारोहण करते हुए परेड की सलामी ली। इस दौरान एडीजी राजीव सभरवाल, आईजी प्रवीण कुमार, एसएसपी रोहित सजवाण, एसपी सिटी पीयूष सिंह, एसपी देहात केशव मिश्रा और एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव सहित तमाम सर्किल के सीओ भी मौजूद रहे।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review