शानदार कैमरे वाला फ़ोन खरीदे 10 हजार से भी सस्ता
भारतीय बाजार में Samsung Galaxy F13 को बीते बुधवार को लॉन्च किया गया। नया Samsung स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा और 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। इस स्मार्टफोन में 128GB स्टोरेज और ऑक्टा कोर Exynos 850 SoC प्रोसेसर दिया गया है। कुल मिलाकर Samsung Galaxy F13 काफी हद तक Galaxy M13 जैसा जो कि मई में पेश किया गया था। Galaxy F13 में 6,000mAh की बैटरी दी गई है और Galaxy M13 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। आइए इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत के बारे में जानकारी मिलेगी।
Samsung Galaxy F13 की प्राइस और ऑफर्स
Samsung Galaxy F13 के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है। इसके अलावा इसके 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह Nightsky Green, Sunrise Copper और Waterfall Blue कलर्स में उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन 29 जून से Flipkart, Samsung.com और चुनिंदा रिटेल स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो Samsung Galaxy F13 की खरीद पर HDFC Bank से भुगतान पर 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट लिया जा सकता है। Flipkart, Google Nest Mini और Nest Hub भी नए सैमसंग फोन पे डिस्काउंट पा सकते है।
Samsung Galaxy F13 के स्पेसिफिकेशंस
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Samsung Galaxy F13 में 6.6 इंच की full-HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2408 पिक्सल है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Exynos 850 SoC दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 4GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है जो कि एसडी कार्ड द्वारा 1TB तक बढ़ाई जा सकती है। कैमरा की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 5 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो इस ड्यूल सिम स्मार्टफोन में Android 12 दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review