पावर लूम फैक्ट्री में भीषण आग की लपटों से जान बचाने को दूसरी मंजिल से कूदी गर्भवती महिला 

पावर लूम फैक्ट्री में भीषण आग की लपटों से  जान बचाने को दूसरी मंजिल से कूदी गर्भवती महिला 
मेरठ। शनिवार की शाम लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक पावरलूम फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। घटना के दौरान मकान में अकेली गर्भवती महिला जान बचाने के लिए दूसरी मंजिल से कूद गई। जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। आग में लाखों के नुकसान की बात कही जा रही है।
जानकारी के मुताबिक अहमद नगर गली नंबर तीन निवासी मोहम्मद अली की अपने घर में ही ग्राउंड फ्लोर पर पावरलूम फैक्ट्री है। बताया जाता है शनिवार की शाम मोहम्मद अली की पुत्रवधू रेशमा अपने दो बच्चों के साथ फैक्ट्री के ऊपर स्थित घर में अकेली थी। इसी दौरान अचानक शॉर्ट सर्किट के चलते फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। क्षेत्रवासियों ने हिम्मत दिखाते हुए घर में मौजूद दोनों बच्चों को तो बाहर निकाल लिया, लेकिन रेशमा भीतर फंस गई। कोई रास्ता ना देख महिला ने घर की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
सात महीने की गर्भवती महिला को क्षेत्रवासियों द्वारा आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। उधर, घटना के डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। आग में लाखों के नुकसान की बात कही जा रही है। घटना के बाद जहां पीड़ित का परिवार सदमे में है। वहीं, महिला की हालत भी गंभीर बनी है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram