Elvish Yadav: पुलिस ने एल्विश के खास दोस्त समेत दो को किया गिरफ्तार

Elvish Yadav: पुलिस ने एल्विश के खास दोस्त समेत दो को किया गिरफ्तार

- अब सामने आएंगे कई बड़े नाम

नोएडा। रेव पार्टी में सांपों के जहर की सप्लाई के मामले में जेल में बंद एल्विश यादव के ग्रुप और साथियों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इस मामले में देर रात एल्विश से जुड़े ईश्वर व एक अन्य से नोएडा पुलिस ने कोतवाली सेक्टर-20 में पूछताछ की। देर रात तक पूछताछ जारी। जिसके बाद बुधवार को पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

विनय यादव एल्विश का खास दोस्त है। दोनों ज्यादातर साथ ही रहते हैं। विनय यादव का गुरुग्राम में खोपचा नाम से एक रेस्तरां भी है, जहां एल्विश अक्सर जाता था। वहीं, इस मामले में हरियाणवी सिंगर फाजिलपुरिया के भी नोएडा पुलिस के सामने आने की चर्चा रही। हालांकि नोएडा पुलिस के अधिकारियों ने इससे इनकार किया।

बिग बॉस विजेता और यूट्यूबर एल्विश को सांपों के जहर की सप्लाई करने के मामले में नोएडा पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से वह जेल में बंद है। अब एल्विस से जुड़े ईश्वर और विनय से पूछताछ की गई। बताया जाता है कि इस प्रकरण की जांच में ईश्वर का जिक्र बार-बार आया है और सीडीआर में भी ईश्वर से बातचीत की बात सामने आई थी। बताया जाता है कि रेव पार्टी में सांपों के जहर की सप्लाई करने का बड़ा नेक्सस है। 

सबूत जो बन गए एल्विश के गले की फांस
आपको बता दें कि रेव पार्टी में सांपों के जहर सप्लाई करने के मामले में घिरे यूट्यूबर एल्विश यादव पर सांपों के साथ का वायरल वीडियो भारी पड़ गया। इसके साथ ही सपेरों से जुड़े कई लोगों के साथ ऑडियो व सपेरों से बरामद विष की एफएसएल रिपोर्ट एल्विश की गिरफ्तारी और जेल जाने का कारण बन गया। ऑडियो, वीडियो व एफएसएल रिपोर्ट जब पुलिस ने कोर्ट में रखा तब कोर्ट ने एल्विश को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

गौरतलब है कि बहुचर्चित यूट्यूबर एल्विश यादव पुलिस की नोटिस पर रविवार को नोएडा आया था। उसे यह अहसास नहीं था कि पुलिस उसे गिरफ्तार कर सकती है। इस कारण वह केवल दो लोगों के साथ आया। पिछले बार की तरह इस बार उसके साथ वकीलों की फौज नहीं थी। एल्विश रविवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे सेक्टर-73 स्थित फार्म हाउस पहुंचा। इसके बाद पुलिस की एक टीम उससे पूछताछ करने वहां गई।

पुलिस की टीम उससे पूछताछ करने के लिए अपने साथ सेक्टर-29 पुलिस चौकी ले गई और वहां पूछताछ के बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। जब पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और मेडिकल कराने जिला अस्पताल पहुंची तब भी उसके चेहरे पर कोई डर का भाव नहीं था। नोएडा पुलिस ने इस पूरे ऑपरेशन को अंजाम बहुत ही चुपचाप किया। 

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram