आजमगढ़ में जहरीली शराब का तांडव, सात की मौत और 12 से ज्यादा बीमार

आजमगढ़ में जहरीली शराब का तांडव, सात की मौत और 12 से ज्यादा बीमार

आजमगढ़: यूपी के आजमगढ़ जिले में एक बार फिर से जहरीली शराब का कहर सामने आया है। जहरीली शराब के सेवन से अबतक सात लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 12 से ज्यादा लोग बीमार हैं। घटना से अहरौला थाना क्षेत्र के कई गांवों में हाहाकार मचा है।

आलम यह है कि आधा दर्जन से ज्यादा गांवों से मौत पर चित्कार ही सुनाई दे रही है। आक्रोशित ग्रामीणों ने माहुल कस्बे में चक्काजाम कर दिया है। जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। विधानसभा चुनाव के माहौल में अवैध शराब का कारोबार भी बढ़ गया है।

अहरौला थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले नगर पंचायत माहुल स्थित देसी शराब की दुकान से रविवार की शाम बेची गई शराब जहरीली मिली है। उसे पीने के बाद अब तक सात लोगों की मौत की सूचना है। तो वहीं 12 से ज्यादा लोग अलग-अलग अस्पतालों में जीवन और मौत से संघर्ष कर रहे हैं।

सात की मौत के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। गांवों में महिलाओं और जिला मुख्यालय पर अस्पतालों से लेकर पोस्टमार्टम हाउस तक लोगों का हाल बेहाल है। हर कोई एक ही आवाज उठा रहा था कि मौत रूपी शराब बेचने वालों को ऐसा सबक मिले कि लोग याद रखें। बीते मई माह में जहरीली शराब से मित्तुपुर गांव में 30 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। घटना के बाद जिला प्रशासन ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया था।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram