PM मोदी पहुंचे टोक्यो, भारतीय प्रवासियों ने किया स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्वाड शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए जापान की राजधानी टोक्यो पहुंच गए हैं। यहां पहुंचने के बाद एक होटल में भारतीय प्रवासियों के साथ-साथ जापानी नागरिकों ने उनका भव्य स्वागत किया। इन सभी लोगों के साथ बातचीत के दौरान जो बात सबसे अलग थी, वह थी वहां के बच्चों के साथ उनकी हिंदी में बातचीत। बच्चों के साथ पीएम मोदी की बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब साझा किया जा रहा है। जापानी बच्चों में से एक ने तो प्रधानमंत्री से हिंदी में भी बात की। बच्चे से स्पष्ट रूप से प्रभावित पीएम मोदी ने पूछा, वाह! आपने हिंदी कहां से सीखी... आप इतनी अच्छी हिंदी कैसे बोल लेते हैं।
PM मोदी जापानी PM फुमियो किशिदा के बुलावे पर जापान पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि इस साल मार्च में किशिदा भारत-जापान ऐनुअल समिट में हिस्सा लेने भारत आए थे। टोक्यो दौरे पर हम भारत-जापान के बीच स्ट्रैटेजिक और ग्लोबल पार्टनरशिप पर बात होगी।
रूस- यूक्रेन मुद्दे पर बात करेंगे मोदी-बाइडेन
PM मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन।
PM मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन।
क्वॉड बैठक से इतर PM मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन टोक्यो में एक बाइलैटरल मीटिंग करेंगे। इस मीटिंग में द्विपक्षीय संबंधों के अलावा रूस-यूक्रेन मसले पर भी बात होगी।
पीएम मोदी के 23 मई के कार्यक्रम
पीएम मोदी जापान पहुंचेंगे
NEC कॉर्पोरेशन के चेयरमैन के साथ मीटिंग
UNIQLO के चेयरमैन के साथ मीटिंग
सुजुकी मोटर्स के एडवाइजर के साथ मीटिंग
सॉफ्टबैंक ग्रुप के प्रेसिडेंट के साथ मीटिंग
इंडो-पैसिफिक इकोनॉमिक पार्टनरशिप लॉन्च
जापानी बिजनेस लीडर्स के साथ गोलमेज बैठक
जापान में भारतीय समुदाय के लोगों के साथ बातचीत
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review