इस खेल को खेलने से कम हो जाती है उम्र, आप भी जान लें ये खास रिपोर्ट

इस खेल को खेलने से कम हो जाती है उम्र, आप भी जान लें ये खास रिपोर्ट

आपने यह तो सुना ही होगा कि शरीर को जवान बनाए रखने के लिए कसरत, खेल-कूद आदि करते रहना चाहिए। लेकिन क्या आपको यह पता है कई बार अगर कसरत या शरीर को एक्टिव न रखा जाए तो आदमी जल्दी बूढ़ा लगने लगता है। लेकिन फुटबॉल प्लेयर्स के लिए यह बात उल्टी साबित होती है। एक नई स्टडी कहती है कि फुटबॉल खेलने वाले लोग जल्दी बूढ़े हो जाते हैं। इसमें कहा गया है कि फुटबॉल प्लेयर्स में कम उम्र में ही इस तरह की बीमारियां आना शुरू हो जाती हैं, जो बड़ी उम्र के लोगों में देखी जाती हैं। जबकि ये लोग उम्र में काफी जवान होते हैं। 

फुटबॉल प्लेयर्स के बारे में काफी हैरान करने वाली स्टडी सामने आई है। इस स्टडी के अनुसार फुटबॉल प्लयेर्स में हाइपरटेंशन, डायबिटीज और दूसरे ऐसे रोग पनपने लगते हैं जो बड़ी उम्र के लोगों में पाए जाते हैं। जबकि उनकी उम्र की ही अन्य जनसंख्या में ये बीमारियां देखने को नहीं मिलती हैं। स्टडी को ब्रिटिश जनरल ऑफ स्पोर्ट्स मेडिसिन में प्रकाशित किया गया है। ऊपर बताई गई मेडिकल कंडीशंस और ऐसी ही दूसरी कई बीमारियों का कम उम्र में शिकार होकर, ऐसे प्लेयर्स का जीवनकाल लगभग 1 दशक यानि कि 10 साल तक कम होना पाया गया है। इस रिसर्च में 3000 के लगभग पूर्व फुटबॉल लीग प्लेयर्स को शामिल किया गया था। स्टडी को कंडक्ट हार्वर्ड टीएच चन स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ, और हार्वर्ड मेडिकल स्कूल द्वारा कराया गया है।

ये नतीजे सामने आने के बाद अब रिसर्च टीम का कहना है कि इसके बाद अब और आगे स्टडी की जरूरत है ताकि समय से पहले बूढ़े होने की इस प्रक्रिया के पीछे के बायोकैमिकल, सेल्यूलर और फिजियोलॉजिकल मैकेनिज्म को समझा जा सके। इस स्टडी ने सीनियर इन्वेस्टिगेटर राकैल ग्रेशो ने कहा, ''हमारे नतीजे इसके पीछे छिपे बायोलॉजिकल और फिजिओलॉजिकल सवालों को उजागर करते हैं। लेकिन फिलहाल इन नतीजों को उन क्लीनिक चलाने वाले लोगों को देखने की जरूरत है जो इन प्लेयर्स की देखरेख करते हैं। हालाकि समय रहते इसके बारे में पता लग जाता है तो उम्र से संबंधित होने वाली ऐसी बीमारियों को रोका भी जा सकता है।"

हालांकि इससे पहले की गई स्टडीज ने ये भी दिखाया था कि पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी उतनी ही उम्र तक जीते हैं जितने कि अन्य साधारण पुरुष जीते हैं। जबकि एथलीट ने खुद अपने फिजिशिएंस को जाकर बताया कि वह अपनी क्रॉनोलॉजिकल ऐज यानि कि आंकड़े वाली उम्र की बजाए ज्यादा बूढ़ा महसूस करते हैं। यानि कि अगर कोई पूर्व फुटबॉल प्लेयर 40 वर्ष की उम्र का है तो वह 40 साल से कहीं अधिक बूढ़ा महसूस करता है। इसके अलावा स्पोर्ट्स मेडिसिन फिजिशिएन बताते हैं कि ये एथलीट अक्सर उम्र से पहले ही बड़ी उम्र की बीमारियां जैसे डिमेंशिया, अर्थराइटिस, हाइपरटेंशन और डायबिटीज के शिकार हो जाते हैं। 

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram