सामने आई IAS टीना डाबी की शादी की तस्वीरें, इनकी फोटो के सामने लिए सात फेरे
राजस्थान की चर्चित आईएएस अधिकारी टीना डाबी और डॉ. प्रदीप गवांडे की शादी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दोनों ने 20 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर में एक सादे समारोह में शादी की। उसके बाद 22 अप्रैल को जयपुर के आलीशान होटल में रिसेप्शन दिया। शादी और रिसेप्शन की तस्वीरें अब सामने आई हैं। टीना डाबी और प्रदीप गवांडे की शादी 20 अप्रैल को हुई और इसमें काफी कम लोग शामिल हुए थे। इसकी सिर्फ एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें कपल डॉ. अंबेडकर की तस्वीर के सामने खड़े हैं।
दोनों इस तस्वीर में बेहद खुश नजर आ रहे हैं। दोनों ने ही सफेद कपड़े पहन रखे थे। टीना डाबी और प्रदीप गवांडे ने 22 अप्रैल को अपने रिश्तेदारों और मित्रों के लिए रिसेप्शन रखा। कुछ मेहमानों ने ही शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की, जिससे यह सामने आ सकी हैं। रिसेप्शन में मुख्य सचिव उषा शर्मा, सीएम के प्रमुख सचिव कुलदीप रांका, सीएम सालाहकार निरंजन आर्य, प्रमुख सचिव अखिल अरोरा, प्रमुख सचिव अपर्णा अरोरा, सीएम की सचिव आरती डोगरा, सीएम के सचिव गौरव गोयल, जयपुर कलेक्टर राजन विशाल, आईएएस अधिकारी ओमप्रकाश कसेरा, भवानी सिंह देथा, चित्तौड़गढ़ कलेक्टर अरविंद पोसवाल, भरतपुर कलेक्टर आलोक रंजन, जयपुर कमिश्नर आलोक श्रीवास्तव, एडीजी गोविन्द गुप्ता ने पहुंचकर वर-वधू को शुभकामनाएं दी। टीना डाबी और प्रदीप गवांडे ने 20 अप्रैल को शादी की।
टीना डाबी 2016 बैच की राजस्थान कैडर की अधिकारी हैं, जबकि प्रदीप गवांडे 2013 बैच के। टीना संयुक्त वित्त (कर) सचिव हैं, जबकि डॉ. गवांडे पुरातत्व एवं संग्रहालय के निदेशक हैं। 29 साल की टीना डाबी की यह दूसरी, जबकि प्रदीप गावंडे की पहली शादी है। टीना की पहली शादी कश्मीर के आईएएस अधिकारी अतहर आमिर उल शफी खान से हुई थी, लेकिन उनकी शादी लंबे समय तक नहीं चली। इस जोड़े को अगस्त 2021 में जयपुर की एक फैमिली कोर्ट ने तलाक दे दिया था। दोनों ने यूपीएससी की परीक्षा में टॉप किया था और शादी की थी, जिससे यह कपल रातोंरात चर्चित हो गया था।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review