अंगूठा बता देगा कि शराब पीते पहली बार पकड़े गए या दूसरी बार, सरकार ने की ये खास तैयारी

अंगूठा बता देगा कि शराब पीते पहली बार पकड़े गए या दूसरी बार, सरकार ने की ये खास तैयारी

शराब मौत को दावत तो देती ही है साथ ही कई परिवारों को भी उजाड़ चुकी है. वहीं इसका महिलाएं विरोध करती आईं हैं लेकिन शराब के ठेके बंद नहीं किए गए क्योंकि राज्य का खजाना सबसे ज्यादा शराब बेचने से ही भरता है लेकिन बिहार में सरकार ने शराबबंदी की और अब इसमे बड़ा संशोधन हो गया है. बिहार मद्य निषेध और उत्पाद (संशोधन) विधेयक 2022 को सोमवार को नीतीश कैबिनेट की बैठक में मंजूरी मिल गई है. अब शराब पीकर पकड़े जाने पर 2 से 5 हजार रुपये के बीच जुर्माना देकर बच जाएंगे. हालांकि यह सिर्फ पहली बार के लिए है. सवाल है कि आखिर यह कैसे पता चलेगा कि आपने पहली बार शराब पी है? आइए जानिए.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बिहार सरकार की ओर से एक विशेष सॉफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है. शराब पीने के बाद अगर कोई व्यक्ति पकड़ा गया तो सारी जानकारी उसके अंगूठे से मिलेगी. व्यक्ति शराब पीकर पहली बार पकड़ा गया या दूसरी बार ये उसका अंगूठा बता देगा। जो भी व्यक्ति शराब पीकर पकड़ा जाएगा, पुलिस उसका आधार पंजीयन नंबर और अंगूठे का निशान सॉफ्टवेयर में रखेगी.

एक बार दर्ज हो जाने के बाद सॉफ्टवेयर में आपकी पूरी जानकारी रिकॉर्ड हो जाएगी. रिकॉर्ड के आधार पर पकड़े गए शराबी का मिलान कराया जाएगा. अगर वह निशान पहले से दर्ज होगा तो यह पता चल जाएगा कि वह इससे पहले भी शराब पीता हुआ पकड़ा गया है. बस यहीं के बाद अब कार्रवाई शुरू हो जाएगी. शराबबंदी कानून को लेकर हो रही फजीहत के बाद नीतीश सरकार ने संशोधन किया है. पहली बार शराब पीकर पकड़े जाने पर मजिस्ट्रेट द्वारा जुर्माना लेकर छोड़ दिया जाएगा. हालांकि, जुर्माना नहीं देने पर एक महीने की जेल होगी. लेकिन बार-बार शराब पीकर पकड़े जाने पर यह नियम लागू नहीं होगा. वैसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है.

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram