ओवेशी भारतीय जनता पार्टी के चचाजान है - राकेश टिकैत
अभी तक यूपी की राजनीति मे अब्बाजान शब्द पर राजनीति गरमाई हुई थी लेकिन राकेश टिकैत ने ओवेशी को बीजेपी का चचाजान बताकर एक नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। राकेश टिकैत का कहना है कि ओवेशी भारतीय जनता के चचाजान है वो हैदराबाद से यूपी मे मेहमान बन कर आए है
बुधवार को भारतीय किसान यूनियन के लीडर राकेश टिकैत मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र में शहीद मेजर मयंक विश्नोई के परिवार से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शहीद के परिवार को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। वहीं दूसरी तरफ कृषि बिल को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना भी साधा।
बताते चलें कि कंकरखेड़ा क्षेत्र के शिवलोकपुरी निवासी मेजर मयंक बिश्नोई जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में तैनात थे। कुछ दिन पहले आतंकियों से लोहा लेते हुए गोली लगने से घायल हुए मेजर मयंक बिश्नोई शहीद हो गए थे। बुधवार को भाकियू नेता राकेश टिकैत शहीद मेजर मयंक बिश्नोई के घर पर पहुंचे। जहां उन्होंने शहीद के पिता वीरेंद्र विश्नोई और मां मधु बिश्नोई से मुलाकात की। उन्होंने मेजर मयंक बिश्नोई की शहादत पर गर्व प्रकट करते हुए शहीद के माता-पिता के सामने शोक जताया। इसी के साथ भविष्य में उन्हें हर प्रकार की संभव मदद का आश्वासन भी दिया।
शहीद के घर से वापस लौटते समय मीडिया से हुई बातचीत में राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। ओवैसी को लेकर दिए गए बयान से मुकरते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि उन्होंने ओवैसी को भाजपा का चचाजान कहा था। क्योंकि वह हैदराबाद से मेहमान बन कर आये हैं, इसलिए वह सरकारी रिश्तेदार हैं। कृषि बिल पर बातचीत करते हुए राकेश टिकैत ने साफ किया कि जब तक तीनों कृषि बिल वापस नहीं होंगे तब तक किसान दिल्ली में डेरा डाले रहेंगे।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review