AIIMS ऋषिकेश में खुला नौकरी का पिटारा, ये कर सकेंगे आवदेन

AIIMS ऋषिकेश में खुला नौकरी का पिटारा, ये कर सकेंगे आवदेन

ऋषिकेश: रोजगार की तलाश कर रहे पूर्व सैनिकों के लिए अच्छी खबर है। उपनल ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्स के लिए आउटसोर्स आधार पर 500 सुरक्षा कर्मी और सुपरवाइजर की नियुक्ति करने जा रहा है। ऋषिकेश एम्स में सुरक्षा सेवाएं देने के लिए उपनल को डीजीआर आधारित कांट्रेक्ट मिला है।

500 विभिन्न पदों में 50 महिला सुरक्षा गार्ड का चयन का एम्स को दिया जाएगा। इधर, संपर्क करने पर डीजीएम कर्नल मनोज रावत (सेवानिवृत्त) ने बताया कि पूर्व सैनिकों से आवेदन मांग लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इन कर्मचारियों के चयन के लिए पहले आओ-पहले आओ की नीति नीति लागू की जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन 25 जुलाई तक ही किए जा सकते हैं।

डीजीएम कर्नल मनोज रावत (सेवानिवृत्त) ने यह भी बताया कि आज भी बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों ने उपनल मुख्यालय आकर नियुक्तियों की जानकारी ली है। उन्होंने साफ कहा कि मानक पूरे करने वालों का ही चयन किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि अगस्त महीने तक नियुक्तियां कर दी जाएंगी।

सशस्त्र सुरक्षा गार्ड के 15 पद हैं। सामान्य सुरक्षा गार्ड 455 हैं। इनमें 50 महिलाएं होगी। सुपरवाइजर के 30 पद तय है। 10% पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। इन कार्मिकों को सुरक्षा के लिए तीन पालियों में चौबीस घंटे तैनात किया जाएगा।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram