Online Fraud: आईटी इंजीनियर के साथ 38 लाख रुपये की ठगी, Telegram के जरिए महिला ने किया था कॉन्टैक्ट
Online Fraud: डिजिटल हो रही दुनिया के लिए सबसे बड़ा खतरा ऑनलाइन स्कैम या फ्रॉड बना हुआ है, जिसकी घटनाएं पिछले कुछ वर्षों से अत्यंत तेजी से बढ़ रही हैं। वहीं इसकी एक लेटेस्ट घटना भारत में रिपोर्ट की गई है, जहां मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक व्यक्ति से Telegram के जरिए 38 लाख रुपये की ठगी की गई है। पेशे से IT इंजीनियर इस शख्स को टेलीग्राम में एक महिला ने कॉन्टैक्ट किया था, बाद में उसने पीढ़ित को एक वेबसाइट में टास्क पूरा करने के नाम पर पैसा प्राप्त करने का झांसा दिया गया था।
The Free Press Journal की रिपोर्ट के मुताबिक 40 साल के IT इंजीनियर से साइबर फ्रॉड में लगभग 38 लाख रुपये ठग गए। पीढ़ित मुंबई का रहने वाला है, जिसे Telegram पर एक अनजान महिला का मैसेज आया था। महिला ने उन्हें ऑनलाइन पैसे कमाने का ऑफर दिया। फ्रॉड द्वारा बताया कि उनकी कंपनी के कुछ प्रोडक्ट्स को उन्हें केवल ऑनलाइन रेटिंग देनी है, बदले में उन्हें अच्छी कमीशन मिलेगी।
इस ऑफर के बाद उस व्यक्ति को एक दूसरी महिला ने वेबसाइट पर टास्क पूरा करने लिए कॉन्टैक्ट किया। टास्क को पूरा करने के लिए सबसे पहले व्यक्ति को एक लिंक पर लॉगिन करने के लिए कहा गया। पीढ़ित ने महिला पर भरोसा किया और टास्क पूरा करना शुरू कर दिया। उस व्यक्ति को बोला गया था कि उनकी कमीशन सीधे उनके ई-वॉलेट में आएगी।
बता दें कि टास्क में व्यक्ति को अलग-अलग प्रॉपर्टी पर 5-स्टार रेटिंग देनी थी। लेकिन असली स्कैम तब शुरू हुआ, जब पीढ़ित व्यक्ति को कहा गया कि टास्क खत्म होने पर उनको कुछ प्रीमियम चार्ज देना होगा, जो बाद में कमाई होने के साथ लौटा दिया जाएगा।
वेबसाइट पर उनके ई-वॉलेट में 41.50 लाख की बड़ी राशि दिखाई दे रही थी, लेकिन उन्हें निकालने के लिए पहले उन्होंने टास्क पूरा करने के लिए कथित तौर पर 37.80 लाख रुपये का प्रीमियम दिया। आखिर में, जब पीड़ित ने पैसा निकालने की रिक्वेस्ट की, तो वो पेंडिंग रह गई।
व्यक्ति को उसके साथ फ्रॉड होने का अंदेशा तब हुआ, जब थोड़ी देर बाद वेबसाइट और टेलीग्राम ग्रुप डिलीट हो गए। इसके बाद विक्टिम ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review