रामनवमी पर इंदौर के बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में छत गिरने से 25 श्रद्धालु बावड़ी में गिरे
मध्य प्रदेश के इंदौर में गुरुवार दोपहर रामनवमी पर एक बड़ा हादसा हो गया। स्नेह नगर के पास पटेल नगर में बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर पर बावड़ी की छत धंसने से 25 से अधिक लोग बावड़ी में जा गिरे। बावड़ी में गिरे लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस और श्रद्धालु ने रस्सियों से लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की। 18 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है। 7 लोगों के और फंसे होने की आशंका है। कुएं में चार से पांच फीट पानी था।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शहर के स्नेह नगर के पास पटेल नगर में श्री बेलेश्वर महादेव मंदिर में रामनवमी पर हवन चल रहा था। यहां श्रद्धालु बावड़ी की छत पर बैठे हुए थे। इसी दौरान छत धंस गई।
घटनास्थल पर कलेक्टर, पुलिस कमिश्नर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी पहुंच चुके हैं। इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित तमाम एमआईसी सदस्य भी मीटिंग छोड़कर घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। राहत कार्य के लिए गोताखोरों को भी बुलाया गया है।
मौके पर फायर बिग्रेड, एंबुलेंस और 108 की गाड़ियां मौजूद हैं।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने इंदौर कलेक्टर और कमिश्नर से फोन पर बात कर रेस्क्यू ऑपरेशन तेज करने के निर्देश दिए हैं।
बावड़ी से अब तक 18 लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है। अभी भी कई लोग बावड़ी में फंसे हुए हैं। जिन्हें बावड़ी से निकाला जा रहा है। बाकी लोगों को रेस्क्यू करने के तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं।
बता दें कि इंदौर का यह मंदिर करीब 60 साल पुराना है। कन्या पूजन का कार्यक्रम था, इसलिए मंदिर में भीड़ ज्यादा थी। यहां पर नवरात्रि के दिनों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review