टोल टैक्स मांगने पर दबंग महिला ने टोलकर्मी महिला को बूथ में घुसकर मारा

टोल टैक्स मांगने पर दबंग महिला ने टोलकर्मी महिला को बूथ में घुसकर मारा

सोशल मीडिया पर एक महिला का टोल प्लाजा पर एक महिला टोल कर्मी की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। दबंग किस्म की एक महिला टोल कर्मी के पास गई उसे गालियां दी फिर उसका मुंह पकड़ा और उससे मारपीट करने लगी, इस दौरान महिला टोल कर्मी कुर्सी से नीचे गिर गई। हालांकि टोल कर्मी ने महिला पर हाथ नहीं उठाया लेकिन उसका ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दादरी थाना इलाके के लोहाजी टोल प्लाजा से गुजर रही एक कार से जब टोल टैक्स मांगा गया तो उसने पैसे देने से मना कर दिया और कहा कि हम यहां के लोकल है। इस बात पर जब महिला टोल कर्मी ने उनसे पहचान पत्र मांगा तो उसने देने से मना कर दिया और उस कार में बैठी महिला कार से उतकर गाली देते हुए महिला टोल कर्मी गुस्से में फिल्मी स्टाइल में गेट खोलकर बूथ के अंदर घुस गई और मारपीट करने लगी। हैरानी की बात यह रही कि किसी ने भी उस दबंग महिला को रोकने की कोशिश नहीं की। घटना का वीडियो सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड हो गया और अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दबंगई दिखाते हुए महिला ने पहले तो महिला टोलकर्मी से गाली गलौज की फिर उसका जबड़ा पकड़ कर उसे कुर्सी से नीचे गिरा दिया। बेबस टोलकर्मी ने मारपीट के विरोध में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और देखती रह गई। वहीं बाहर खड़े लोगों ने भी इस दौरान दबंग महिला को कोरने की कोशिश नहीं की। 

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram