जम्मू-कश्मीर में आर्मी कैंप पर आतंकी हमला, 3 जवान शहीद, 2 आतंकवादी ढेर

जम्मू-कश्मीर में आर्मी कैंप पर आतंकी हमला, 3 जवान शहीद, 2 आतंकवादी ढेर

जम्मू: राजौरी से 25 किलोमीटर दूर एक आतंकी हमले में दो आतंकियों ने सेना की एक कंपनी की ऑपरेटिंग बेस पर आत्मघाती हमला किया। भारतीय सेना अधिकारी के अनुसार दोनों आतंकवादी मारे गए हैं, जबकि इसमें 3 जवान शहीद हो गए। अभी ऑपरेशन जारी है। जम्मू कश्मीर में आतंकी अपने नापाक इरादों को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे हैं। इसी बीच राजौरी के दारहाल इलाके के परगल में यानी राजोरी से करीब 25 किमी दूर दो आतंकवादियों ने सेना की एक कंपनी आपरेटिंग बेस पर आत्मघाती हमला कर दिया। दोनों आतंकी इस दौरान मारे गए हैं। वहीं इस हमले में सेना के तीन जवान भी शहीद हो गए। इस इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

इससे पहले जम्मू के एडीजीपी मुकेश सिंह ने कहा कि राजौरी के दारहाल इलाके के परगल में सेना के कैंप फेंस को किसी ने पार करने की कोशिश की। इस दौरान दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई। दारहाल थाने से करीब 6 किलोमीटर दूर तक अतिरिक्त दल को भेजा गया है। एनकाउंटर में दो आतंकवादी मारे गए। ये आतंकवादी परगल में अंधेरे में चौकी में घुसने की कोशिश कर रहे थे। जवानों ने इस दौरान दोनों आतंकवादियों को ढेर कर दिया। इस कार्रवाई में 5 जवानों को भी चोटें आई हैं। उनका इलाज किया जा रहा है। इस घटना के बारे में शीर्ष सूत्रों का कहना है कि यह ताजा घुसपैठ नहीं है, आतंकी इसी इलाके के ही हैं।

जम्मू जोन के एडीजीपी मुकेश सिंह ने बताया कि आतंकियों के हमले में तीन जवान शहीद हो गए हैं। इलाके में कुछ और आतंकी छिपे हो सकते हैं इसलिए दारहल थाने से 6 किलोमीटर दूर तक सुरक्षाबलों की कई टीमें लगाई गई हैं। आतंकियों की तलाश जारी है। वहीं पुलवामा में पुलिस और सुरक्षाबलों द्वारा सर्कुलर रोड पर तहब क्रॉसिंग के पास लगभग 25 से 30 किलोग्राम वजन का आईईडी बरामद किया गया है। इस आईईडी के मिलने से एक बड़ी घटना टल गई है।

बताया जा रहा है कि आतंकी राजौरी के दारहाल इलाके के परगल में सेना के कैंप फेंस को पार कर रहे थे। वे सेना के कैंप में घुसने की फिराक में थे। अगर वे ऐसा करने में सफल होते तो पुलवामा जैसा आतंकी हमला हो सकता था और भारी संख्या में जवान शहीद हो सकते थे लेकिन सेना ने आतंकियों को फेंक पार करते हुए ही रोका और बड़ा आतंकी हमला नाकाम किया।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram