अब सड़क नहीं मस्जिद में होती है ईद, कानून सबके लिए समान: CM योगी

अब सड़क नहीं मस्जिद में होती है ईद, कानून सबके लिए समान: CM योगी

राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्षों के दो दिवसीय सम्मेलन का यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने उद्घाटन किया । इस दौरान उन्होनें कहा कि यूपी में अब शांति है। कानून का राज है। आज ईद मनाई जा रही है लेकिन ईद की नमाज सड़क पर नहीं मस्जिद में पढ़ी जा रही है क्योंकि कानून सभी के लिए समान है। अब प्रदेश में कोई दंगा नहीं होता है। यूपी की कानून व्यवस्था अन्य राज्यों के लिए मिसाल बन गई है।

वहीं योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी की पहचान अब माफियाओं के गठजोड़ से नहीं बल्कि महोत्सव प्रदेश के रूप में होती है। प्रदेश में अलग-अलग धर्मों को मानने वाले लोग रहते हैं लेकिन कहीं कोई अशांति नहीं है। यही कारण है कि दुनिया भर के निवेशक यूपी में निवेश के लिए आकर्षित हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जब हमने वर्ष 2017 में सूबे की कमान संभाली थी तो उस समय देखने को मिला था कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, उच्चतर शिक्षा चयन आयोग और माध्यमिक शिक्षा चयन आयोग से जुड़ी परीक्षाओं में शिकायतों का अंबार लगा हुआ था। कई भर्ती प्रक्रियाओं में न्यायालय से स्टे चल रहा था। कुछ मामलों में कोर्ट ने गंभीर टिप्पणियां भी कर रखी थीं। यूपी पुलिस में डेढ़ लाख पद खाली पड़े थे क्योंकि इस पर सुप्रीम कोर्ट का स्टे था। मैंने अधिकारियों से कहा कि भर्ती को लेकर जो भी कमियां थीं उसे दूर करिए।

पहले प्रक्रिया पारदर्शी नहीं थी। उस समय भर्ती प्रक्रिया में भाई-भतीजावाद और जातिवाद का मुखौटा लगाकर योग्यता और प्रतिभा के साथ अन्याय होता था। ऐसे में हमने भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी करने के लिए अच्छे ईमानदार लोगों की टीम तैयार की। पिछले 6 वर्षों में पुलिस विभाग में एक लाख 64 हजार से अधिक पदों को पारदर्शी तरीके से भरा गया।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram