राशन कार्ड धारकों के लिए काम की खबर, सरकार ने राशन के न‍ियमों में किया बड़ा बदलाव

राशन कार्ड धारकों के लिए काम की खबर, सरकार ने राशन के न‍ियमों में किया बड़ा बदलाव

अगर आपके पास भी राशन कार्ड है और आप हर महीने सरकार से फ्री राशन लेते हैं तो यह खबर आपके काम की है दरअसल, सरकार की तरफ से राशन के न‍ियमों में बड़ा बदलाव क‍िया गया है। इस बदलाव को जून महीने से लागू क‍िया जाएगा। केंद्र सरकार की तरफ से राज्‍यों में राशन कार्ड धारकों को फ्री गेहूं और चावल का व‍ितरण क‍िया जाता है। यह व‍ितरण पीएम गरीब कल्‍याण अन्‍न योजना के तहत क‍िया जाता है। अब इस योजना गेहूं की जगह चावल द‍िया जाएगा ऐसे होने पर जून से आपको गेहूं कम और चावल ज्‍यादा म‍िलेगा।

मोदी सरकार ने गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मई से स‍ितंबर तक आवंट‍ित होने वाले गेहूं के कोटे को घटाया है। इस बदलाव के बाद यूपी, ब‍िहार और केरल में मुफ्त व‍ितरण के ल‍िए गेहूं नहीं म‍िलेगा। वहीं द‍िल्‍ली, गुजरात, झारखंड, एमपी, महाराष्‍ट्र, उत्‍तराखंड और पश्‍च‍िम बंगाल के गेहूं के कोटे में कमी की गई है। इन राज्‍यों में कार्ड धारकों को गेहूं कम और चावल ज्‍यादा म‍िलेगा बाकी राज्‍यों में क‍िसी तरह का बदलाव नहीं क‍िया गया।

वहीं यूपी-ब‍िहार में गेहूं के आवंटन को फ‍िलहाल खत्‍म करने का कारण गेहूं की कम खरीद बताया जा रहा है। खाद्य सचिव सुधांशु पांडे ने बताया क‍ि इस दौरान करीब 55 लाख मीट्रिक टन चावल का अतिरिक्त आवंटन किया जाएगा। यह बदलाव केवल पीएमजीकेएवाई (PMGKAY) के लिए है। इस असर यह होगा क‍ि कुछ राज्‍यों में गेहूं कम करके पहले से ज्‍यादा चावल द‍िया जाएगा।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram