उत्तराखण्ड में नकली दवाइयों के काले कारोबार पर Uttarakhand STF की बड़ी कायवाही
Uttarakhand STF ने बड़ी कार्यवाही करते हुए उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार में थाना भगवानपुर क्षेत्रांगर्त डाडा जलालपुर गांव में नकली दवाईयों की फैक्ट्री में छापेमारी की कार्यवाही कर मौके पर अभियुक्त खालिद हुसैन पुत्र इकबाल के घर से नकली दवाओं की फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। STF ने मौके से बड़ी संख्या में नकली दवा बनाने वाली मशीनें, 3 नकली दवाईयों की पेटी कुल 3160 दवाइयां, नकली रैपर, कच्चा माल इत्यादि बरामद करते हुए मौके से 2 अभियुक्त सरवन कुमार पुत्र बद्री दास निवासी भगवानपुर तथा अभियुक्त रवि मिश्रा पुत्र प्रदीप मिश्रा निवासी भगवानपुर गिरफ्तार किया है ।मुख्य अभियुक्त खालिद व उसकी पत्नी शमा अंसारी घर से फरार चल रहे है । मौके पर ड्रग निरीक्षक व एसडीएम रुड़की द्वारा घटनास्थल को सीज कर दिया गया है।
पिछले कई दिनों से उत्तराखंड STF इस पर काम कर रही थी इससे पहले भी Uttarakhand STF/ Uttarakhand ANTF द्वारा अवैध व गलत तरीके से ब्राण्डेड कम्पनियों के नाम नकली /अपमिश्रित दवाईयों की बड़ी खेप पकड़ चुकी है।
Also read - बड़ी खबर: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा हुई स्थगित
मानव जाति के भविष्य व स्वास्थ्य को समाज में रह रहे कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से बनायी गई नकली दवाईयों के निर्माण के खतरों से बचाने के लिए Uttarakhand STF/Uttarakhand ANTF द्वारा लगातार इस तरह के अपराधो और अपराधियों के इस काले कारोबार का खुलासा किया जा रहा है
Uttarakhand STF द्वारा पूर्व में दर्ज कराए गए अभियोग
मु0अ0सं0 493/2022 धारा 420, 467, 468, 471, 419, 274, 275, 276, 276, 120बी भा0दं0सं0 1860 औषधि और प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 17, 17बी, 18ए1, 18ए6, 18सी, 18ए, 18बी, 27, 28 ए, 28बी थाना भगवानपुर
मु0अ0सं0 445/2022 धारा 420,275,276,120बी भा0द0सं0
1860 17,17ए, 17बी, 18ए,27 औषधि और प्रसाधन
सामग्री अधिनियम 1940 थाना लक्सर
490/2022 धारा 120 बी, 274, 275, 276, 419, 420 भा0द0वि0 थाना गंगनहर
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review