यहां पाया गया कोरोना का नया वेरिएंट, अभी तक नहीं पाया गया दुनिया में कहीं…!
भारत में कोरोना का कहर थम गया है। लेकिन इसका खतरा अभी भी जारी है। बता दें कि दुनियाभर में कोरोन के घटते मामलों के बीच इजरायल में कोरोना का एक नया वेरिएंट पाया गया है। इजरायल के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अभी तक देश में इस वेरिएंट के दो मामले सामने आ चुके हैं। कहा कि ये वेरिएंट अभी तक दुनिया में कहीं नहीं पाया गया है। महामारी को संभालने के लिए बनी इजरायल की समिति के अध्यक्ष ने नए वेरिएंट के गंभीर होने की संभावनाओं को खारिज किया है। बता दे कि इजरायल में कोरोना का कहर खत्म और कम हो गया था लेकिन अब नया वैरिएंट मिलने से हड़कंप मच गया है।
ओमिक्रॉन के दो सब-वेरिएंट्स से मिलकर बना है नया वेरिएंट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इजरायल में पाया गया यह नया वेरिएंट कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट के दो सब-वेरिएंट्स, BA.1 और BA.2, से मिलकर बना है।पहले भी ऐसे कुछ वेरिएंट सामने आ चुके हैं। इनमें सबसे चर्चित डेल्टाक्रॉन था जो डेल्टा वेरिएंट और ओमिक्रॉन वेरिएंट से मिलकर बना था।इसके अलावा डेल्टा और ओमिक्रॉन से मिलकर बना एक डेल्मिक्रॉन भी सामने आया था जिसमें डेल्टा और ओमिक्रॉन के जुड़वां स्पाइक थे।इन दोनों वेरिएंट्स से महामारी की दिशा में कोई बदलाव नहीं आया था।
नए वेरिएंट से संक्रमण के लक्षण क्या हैं...
इजरायल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि जिन दो लोगों को अभी तक नए वेरिएंट से संक्रमित पाया गया है, उन्हें किसी भी तरह के विशेष इलाज की जरूरत नहीं पड़ी।अभी तक इन मरीजों में बुखार, सिरदर्द और मांसपेशियों में थकावट जैसे सामान्य लक्षण देखे गए हैं।मंत्रालय के अनुसार, जिन दो लोगों को इस नए वेरिएंट से संक्रमित पाया गया है, वे बेन गुरियन एयरपोर्ट पर टेस्टिंग के दौरान संक्रमित पाए गए। इजरायल की कोविड प्रतिक्रिया टीम के अध्यक्ष सलमान जारका ने नए वेरिएंट पर कहा, “दो वेरिएंट्स के मिलने की घटनाएं सर्वविदित हैं। इस स्तर पर हम इसके कारण गंभीर मामले सामने आने को लेकर चिंतित नहीं हैं।”
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review