NCP के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार के इस्तीफे से खलबली, समर्थक हुए भावुक
देश के वरिष्ठ राजनेताओं में से एक और एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने इस्तीफे का ऐलान किया है। उनके इस फैसले से पार्टी कार्यकर्ता नाराज हैं। शरद पवार ने ये ऐलान अपनी एक किताब के विमोचन के कार्यक्रम में किया । उन्होंने कहा, मैंने आज राष्ट्रवादी कांग्रेस (NCP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से रिटायर होने का फैसला किया है । वहीं इस फैसले के बाद राज्य की सियासत में हंगामा हो गया है।
वहीं शरद पवार के भतीजे अजित पवार ने कहा कि शरद पवार ने इस्तीफे का कारण नहीं बताया है। ऐसे इस्तीफे का एलान सही नहीं है। पार्टी नेताओं की बैठक होगी। परिवार के सदस्य भी बैठक में हिस्सा लेंगे। इसके बाद पार्टी की मुख्य समिति इस्तीफे को लेकर फैसला करेगी। हालांकि उन्होंने आगे कहा कि पवार चाहते हैं कि नए नेतृत्व को मौका मिले। उन्होंने कहा कि पवार साहिब ने पद छोड़ा है, पार्टी नहीं। वह हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।
वहीं, प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि शरद पवार ने इस्तीफे की घोषणा करने से पहले किसी को नहीं बताया था। हमें उम्मीद है कि पवार अपने इस्तीफे पर फिर विचार करेंगे।
सुनील तटकरे ने कहा कि पवार के बिना पार्टी नहीं चल पाएगी। जबकि छगन भुजबल ने शरद पवार से विनती की है कि शरद पवार अपना इस्तीफा वापस ले लें। साथ ही उन्होंने कहा कि आखिर निर्णय वही मान्य होगा, जो पवार लेंगे।
वहीं शरद पवार के समर्थकों ने भी निराशा व्यक्त की है। उनका कहना है कि पवार ने उन्हें कभी निराश नहीं किया, लेकिन आज कर दिया है। लोगों ने कहा कि कमेटी यहीं पर है, आप निर्णय लें। हम सभी को धक्का लगा है। महाराष्ट्र की जरूरत को ध्यान में रखें तो 60 साल तक आपने जिम्मेदारी निभाई लेकिन आज आपने यह अप्रिय निर्णय ले लिया।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review