काम की खबर: अब 16 सितंबर को नहीं इस दिन मिलेगी 75 रुपए में सिनेमा की टिकट, ब्रह्मास्त्र' की सक्सेस को देखकर लिया गया फैसला
नेशनल सिनेमा डे (National cinema day) की डेट स्थगित करके 16 सितंबर की जगह 23 सितंबर को कर दिया गया है। यह फैसला आलिया भट्ट और रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की सक्सेस को देखते हुए लिया गया है। पहले नेशनल सिनेमा डे 16 सितंबर को सिलीब्रेट किया जाना था, कहा जा रहा था कि इस दिन कई मल्टीप्लेक्स चेन्स इस दिन 75 रुपये की टिकट दर्शकों को ऑफर करेंगे। लेकिन अब इस ऑफर को स्थगित करते हुए मल्टीप्लेक्स अशोसिएशन ऑफ इंडिया ने एक नोट जारी किया है।
नेशनल सिनेमा डे हुआ स्थगित
मल्टीप्लेक्स अशोसिएशन ऑफ इंडिया ने सोशल मीडिया पर नोट जारी करते हुए लिखा कि कई स्टेक होल्डर्स की रिक्वेस्ट को मद्देनजर रखते हुए नेशनल सिनेमा डे को स्थगित किया जा रहा है। ज्यादा से ज्यादा मल्टीप्लेक्स चेन्स इसमें हिस्सा लें, इसलिए भी चीजें तय की गई हैं। अब जब 'ब्रह्मास्त्र' की रिलीज के बाद थिएटर्स में एक बार फिर भीड़ लौट रही है। तो थिएटर्स के मालिक अपने शेयर को बढ़ाना चाहते हैं, ऐसे में उन्होंने नेशनल सिनेमा डे को पोस्टपोन करने की गुजारिश की है। इसके चलते अब यह नेशनल सिनेमा डे 23 सितंबर को सेलिब्रेट किया जाएगा।
कई प्रमुख थिएटर्स नेशनल सिनेमा डे पर 75 रुपये की टिकट कर रहे ऑफर
पीवीआर, आईनॉक्स, कार्निवल, सिनेपॉलिस, मिराज, सिटीप्राइड, एशियन, मुक्ता ए2, वेव, मूवीटाइम, एम2के, डिलाइट और कई अन्य थिएटर्स नेशनल सिनेमा डे पर 75 रुपये की टिकट ऑफर करने वाले हैं। चुकी ब्रह्मास्त्र' सभी के लिए एक उम्मीद लेकर आई है। और जिससे पिछले कुछ समय से जहां इंडियन फिल्म इंडस्ट्री को नुकसान देखना पड़ रहा था, उसकी उम्मीद को यह फिल्म जगा रही है।
ब्रह्मास्त्र' 4 दिन पहले रिलीज हुई थी और उसने अब तक 143 करोड़ का डोमेस्टिक मार्केट केलक्शन कर लिया है। ओवरसीज में इसने 65 करोड़ रुपये कमा डाले हैं।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review