Meerut: नरेश टिकैत ने खत्म कराया किसानों का धरना

Meerut: नरेश टिकैत ने खत्म कराया किसानों का धरना

बोले- किसानों को हारने नहीं दूंगा, प्रशासन को दिया 2 दिन का वक्त

मेरठ। जनपद के परतापुर थाने में पिछले कई दिनों से धरने पर बैठे भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं का धरना रविवार को नरेश टिकैत ने खत्म करा दिया। बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती के अवसर पर भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महेंद्र सिंह टिकैत के बेटे चौधरी नरेश टिकैत मेरठ पहुंचे। यहां परतापुर थाने पर किसानों के धरने और किसान महापंचायत में आए। उन्होंने बाबा विजयपाल सिंह घोपला को जूस पिलाकर उनका आमरण अनशन तुड़वाया।

गौरतलब है कि परतापुर थाने में किसान गन्ना समितियों के चुनाव में गलत तरीके से पर्चे कैंसिल होने के कारण धरना दे रहे थे। यहां बुजुर्ग किसान चिता पर लेटे हुए थे और बाबा विजयपाल सिंह घोपला आमरण अनशन कर रहे थे। रविवार को महापंचायत में पहुंचे चौ. नरेश टिकैत ने किसानों का धरना खत्म करने का ऐलान कराकर किसानों को उठाया।

इस मौके पर टिकैत ने कहा कि अनशन या धरने से उठने का आशय ये नहीं कि हम किसान हार गए। ये हमारी दरियादिली है। लेकिन संघर्ष जारी रहेगा। कहा हम प्रशासन को 2 दिन का समय देते हैं। किसानों के जो नामांकन गलत तरीके से कैंसिल किए गए हैं। प्रशासन उन्हें बहाल कर दे। अगर पर्चे बहाल नहीं हुए तो भाकियू बड़ा आंदोलन करेगी।

सुबह किसानों ने किया हवन पूजन

भाकियू के जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया कि अपने हकों के लिए पिछले 9 दिन से धरने पर बैठे किसानों ने धरना स्थल पर ही बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती मनाई। किसानों ने अपने मसीहा को याद करते हुए हवन, पूजन किया। उन्होंने कहा कि किसान विरोधी सरकार में धरतीपुत्रों की सुनवाई नहीं हैं। ये सरकार खुद को किसानों का हमराह कहती है, लेकिन आज किसान की सुनवाई नहीं है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत और जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में एक कमेटी ने धरना स्थल पर मौजूद अपर जिलाधिकारी वित्त सौर्यकांत त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी शहर बृजेश सिंह, उप जिलाधिकारी सदर कमल किशोर, एएसपी अत्रिंक्ष जैन, सीओ एलआईयू पूनम आदि अधिकारियों से वार्ता भी की, जिसमें कोई समाधान नहीं निकलने पर धरना स्थल की कमेटी जिसमें सुरेंद्र मेजर, सनी प्रधान, हर्ष चहल, बबलू गुर्जर, वीरेंद्र, सत्यवीर सिंह, हरिओम त्यागी को जिलाधिकारी से मिलवाने मेरठ कलेक्ट्रेट गए। 

आज पंचायत में  जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी, हर्ष चहल, सनी प्रधान, हरिओम शर्मा, सत्यवीर सिंह, देशपाल हुड्डा, विनोद, अंकित, अजय, बबलू गुर्जर, वीरेंद्र, सुरेंद्र, राहुल, पुष्पेंद्र, सुनील, सत्येंद्र, केपी, उत्तम, सुभाष, मदन, मोहन, हरिकांत त्यागी आदि मौजूद रहे। 

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram