रंगरलियां मनाने गए किसान फंसे हनी ट्रैप में, 3 लाख की ब्लैकमेलिंग
मुजफ्फरनगर | भारतीय वाणी
उत्तर प्रदेश के जिले में हनी ट्रैप का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में एक महिला और उसके गैंग ने दो किसानों को झांसे में लेकर आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बनाईं और फिर उन्हें ब्लैकमेल कर तीन लाख रुपये वसूल लिए। मामले में पुलिस ने हनी ट्रैप गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो महिलाओं सहित चार आरोपी अभी फरार हैं।
पीड़ित किसान फिरोज मलिक निवासी बुढ़ाना ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि सना नाम की महिला से उसकी बातचीत होती थी। 7 जनवरी को महिला ने वीडियो कॉल कर उसे मिलने के लिए बुलाया। फिरोज अपने एक दोस्त के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचा, जहां पहले से दो महिलाएं मौजूद थीं। इसी दौरान अचानक चार युवक कमरे में घुस आए और दोनों किसानों की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लीं।
इसके बाद आरोपियों ने बलात्कार के झूठे मुकदमे में फंसाने और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर तीन लाख रुपये की मांग की। बदनामी और जान के डर से पीड़ितों ने अपने रिश्तेदारों से रुपये मंगवाकर आरोपियों को दे दिए। किसी तरह वहां से निकलने के बाद पीड़ित किसानों ने बुढ़ाना कोतवाली पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी।
शिकायत मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इस गैंग के दो सदस्यों समसू और उस्मान को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से ठगी के दो लाख रुपये भी बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपी आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।
इस मामले की जानकारी देते हुए , एसपी ग्रामीण ने बताया कि पूछताछ में खुलासा हुआ है कि गैंग में कुल छह लोग शामिल हैं और महिलाएं भी इस हनी ट्रैप में सक्रिय भूमिका निभाती थीं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review