उत्तराखंड हज कमेटी में पहली बार मुस्लिम महिलाओं को मिला प्रतिनिधित्व, महिला सशक्तिकरण की ओर ऐतिहासिक कदम

उत्तराखंड हज कमेटी में पहली बार मुस्लिम महिलाओं को मिला प्रतिनिधित्व, महिला सशक्तिकरण की ओर ऐतिहासिक कदम

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने मुस्लिम महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर पहली बार राज्य की हज कमेटी में मुस्लिम महिलाओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है। शासन की ओर से जारी नई हज कमेटी की सूची में तीन महिलाओं को स्थान मिला है, जिनमें कोटद्वार से पार्षद रिजवाना परवीन, हल्द्वानी की तरन्नुम खान और अल्मोड़ा की शाहिदा सिराज शामिल हैं।

यह पहली बार है जब उत्तराखंड की हज कमेटी में महिलाओं को प्रतिनिधित्व मिला है। मुख्यमंत्री धामी ने इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास बताया है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम महिलाएं भी बड़ी संख्या में हज यात्रा पर जाती हैं, ऐसे में जरूरी है कि उनकी आवाज हज संबंधी फैसलों में सुनी जाए और उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो।

कमेटी में लक्सर के विधायक शहजाद समेत अन्य सदस्यों को भी नामित किया गया है। इनमें जिशान अहमद, हसीब अहमद, इस्लामुद्दीन अंसारी, समीर जाफरी, खतीब अहमद, मन्नान राजा, हाजी अबरार हुसैन और हाजी फईम खान के नाम शामिल हैं।

सीएम धामी ने बताया कि मुस्लिम महिलाओं के सशक्तिकरण के उद्देश्य से पूर्व में भी राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष पद पर सायरा बानो को नियुक्त किया गया था। यह सरकार की समावेशी सोच और महिलाओं को बराबरी का हक देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

यह कदम उत्तराखंड की हज व्यवस्थाओं में समावेशिता और महिला भागीदारी को बढ़ावा देगा, साथ ही सामाजिक समानता की दिशा में एक नई मिसाल भी पेश करेगा।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram