Ghaziabad Murder: पानी के विवाद में पिता-पुत्र को गोलियों से भूना

Ghaziabad Murder: पानी के विवाद में पिता-पुत्र को गोलियों से भूना

- दूसरे बेटे की हालत नाजुक, शव रखकर प्रदर्शन

- लोग बोले- हत्यारों का एनकाउंटर होएक गंभीर रूप से घायल

गाजियाबाद। निवाड़ी के गांव खिंदौड़ा में बीती देररात पानी को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने बाग रखवाली करने वाले पिता व दो पुत्रों को गोलियों से भून दिया। इसमें पिता पप्पू (60) व पुत्र राजा (25) की मौत हो गई। पुत्र राजा का शव देर रात ही राजवाहे से बरामद हो गया जबकि गौताखोरों ने पिता पप्पू का शव शनिवार सुबह राजवाहे से ही बरामद किया। पप्पू के दूसरे पुत्र चांद की हालत गंभीर है। घटना के विरोध में मृतक के परिजनों ने गंगनहर पटरी मार्ग जाम कर दिया। घटना दो समुदाय से जुड़ी होने के कारण तनाव का माहौल बना हुआ है। 

जानकारी के मुताबिक खिदोडा में रहने वाले वेद प्रकाश त्यागी का गांव में ही बाग है। मेरठ के जानी थाना क्षेत्र के धोलड़ी के रहने वाले पप्पू (60) ने वेद प्रकाश से बाग ठेके पर ले रखी है। शुक्रवार रात 8 बजे पप्पू अपने बाग में रजवाहे से पानी लगा रहे थे। इसका उनके पड़ोसी बाग के दीपक त्यागी, सुधीर त्यागी, गुड्डु त्यागी ने विरोध किया। ये लोग पानी अपने बाग में लगाना चाहते थे। इसी को लेकर विवाद हुआ। मामला बढ़ा तो खुद वेद प्रकाश मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दीपक और पप्पू के पक्ष को समझा-बुझाकर मामला सुलझा लिया।
बताया जा रहा है कि रात 11 बजे के आसपास पप्पू अपने बेटों राजा (25) और चांद (23) के साथ बाइक से गांव धोलडी से बाग में जा रहे थे। जब वह नहर वाले मार्ग पर पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद लोगों ने तीनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। करीब 15 राउंड फायरिंग की गई।

हमले में पप्पू और राजा की मौके पर ही मौत हो गई तथा चांद गम्भीर रूप से घायल हो गया। पप्पू और राजा के शव रजवाहे से बरामद हुए। पप्पू का शव गौताखोरों की मदद से बरामद किया गया। गम्भीर रूप से घायल चांद को हायर सेंटर रेफर किया गया। वहां उसकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। 

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात ग्रामीणों का पानी को लेकर विवाद हुआ था। पहले तो किसी तरह मामला शांत हो गया था। इसके बाद देर रात घटना को अंजाम दिया गया। 

घटना की सूचना से लोगों में आक्रोश पैदा हो गया। शनिवार सुबह गांव धौलड़ी से बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होकर निवाड़ी पहुचे और हंगामा किया। आक्रोशित भीड़ ने गंगनहर पटरी मार्ग जाम कर दिया। मौके पर एडीसीपी दिनेश कुमार पी सहित तमाम पुलिस अधिकारी भीड़ को समझाने का प्रयास में लगे रहे।
60 वर्षीय पप्पू के 12 बच्चे हैं। 6 लड़की और 6 लड़के। पप्पू अपने दो बड़े बेटों राजा और चांद के साथ पशुओं का व्यापार करता है। आम के सीजन में बाग ठेके पर लेता था।

एडिशनल पुलिस कमिश्नर दिनेश कुमार पी ने बताया कि शुक्रवार रात ग्रामीणों का पानी को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। एक हालत गंभीर है। उसका इलाज मेरठ में चल रहा है। मौके फोर्स तैनात है। पुलिस अधिकारी भीड़ को समझाने का प्रयास में लगे हैं। मामले की जांच चल रही है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram