Laila Khan Murder Case : ऐक्ट्रेस लैला खान और उसके पूरे परिवार के हत्यारे सौतेले पिता को सजा-ए-मौत
- फार्म हाउस में मिले थे पूरे परिवार के कंकाल
मुंबई। मुंबई की सेशन कोर्ट ने अभिनेत्री लैला खान और उसके परिवार के मर्डर के मामले में दोषी पाए गए सौतेले पिता परवेज टाक को सजा-ए-मौत सुनाई है।
अदालत ने इस माह की शुरुआत में परवेज टाक को हत्या और सबूतों को नष्ट करने के लिए दोषी ठहराया था। यह मामला 14 वर्ष पुराना है। सौतेले पिता ने लैला, उसकी मां व चार भाई-बहनों की हत्या की थी, इसके बाद शवों को फार्म हाउस में गड्ढा खोदकर गाड़ दिया था।
11 महीने बाद मिला कंकाल
लैला खान की हत्या ऐसी मर्डर मिस्ट्री थी जिसका खुलासा 11 महीने बाद हुआ। बता दें कि लैला खान पाकिस्तानी एक्ट्रेस थीं, जो बॉलीवुड में अपनी किस्मत चमकाने के लिए आईं थी। लेकिन किसी को क्या पता था कि उनका वजूद ही मिट जाएगा। एक्ट्रेस के पिता परवेज टाक ने ही अपनी बेटी की निर्मम हत्या कर दी। हालांकि वो उनके सौतेले पिता थे, लेकिन जो भी हुआ था वो बहुत ही दर्दनाक था।
यह पूरा मामला 14 साल पुराना है। दोषी ने लैला, उनकी मां और चार भाई-बहनों की हत्या कर दी थी, उसके बाद शवों को फार्म हाउस में गाड़ दिया था। बाद में पुलिस पूछताछ में पूरी घटना से पर्दा उठा था। लैला के पिता नादिर पटेल ने मुंबई के ओशिवरा पुलिस थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया था। शिकायत में कहा गया था कि टाक और उसके साथी आसिफ शेख ने कथित रूप से लैला और उसके पारिवारिक सदस्यों का अपहरण कर लिया है।
यह पूरी घटना फरवरी 2011 की है। मुंबई के इगतपुरी स्थित बंगले में परवेज टाक का सेलिना से संपत्तियों को लेकर विवाद हुआ था। उसके बाद उसने वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस जांच में सामने आया कि टाक ने पहले अपनी पत्नी सेलिना की हत्या की। उसके बाद उसने लैला और उसके चार भाई-बहनों की हत्या कर दी।
एक ही परिवार के छह मर्डर की घटना कुछ महीने बाद तब सामने आई थी, जब परवेज टाक को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया था। शुरुआत में टाक यह दावा करता रहा कि लैला और उसका परिवार दुबई में है। बाद में उसने जम्मू कश्मीर पुलिस को बताया कि उसने इन लोगों की महाराष्ट्र में हत्या कर दी थी। बाद में उसे मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया था।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review