उत्तराखंड से अपहृत युवती के अपहरणकर्ता मुजाहिद को मेरठ से दबोचा

उत्तराखंड से अपहृत युवती के  अपहरणकर्ता मुजाहिद को मेरठ से दबोचा

मेरठ। देर रात उत्तराखंड के श्रीनगर जिले की पुलिस ने लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में छापा मारते हुए उत्तराखंड से एक युवती को अगवा करने वाले संप्रदाय विशेष के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक युवती को एक दिन पहले मुरादनगर से बरामद कर लिया गया था।

दरअसल, जाकिर कॉलोनी चमड़ा पैंठ गली नंबर 20 निवासी मुजाहिद उत्तराखंड के श्रीनगर में बाइक रिपेयरिंग की दुकान करता है। बताया जाता है कि मुजाहिद का दुकान के पड़ोस में रहने वाली गैर संप्रदाय की एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग था। बीती 12 जुलाई को मुजाहिद युवती को लेकर फरार हो गया था। जिसके बाद युवती के परिजनों ने मुजाहिद के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की। जिसके बाद मुरादनगर में आरोपी की लोकेशन मिलने पर उत्तराखंड की श्रीनगर पुलिस ने 18 जुलाई को मुरादनगर में रेड की। जहां पुलिस ने एक घर से युवती को बरामद कर लिया।

युवती ने बताया कि मुजाहिद उसे किराए के कमरे में ले कर रहा था। हालांकि मुजाहिद पुलिस के हाथ नहीं चढ़ सका। मंगलवार देर रात उत्तराखंड पुलिस ने चमड़ा पैंठ स्थित मुजाहिद के घर पर छापा मारा। जहां पुलिस ने घर में छुपे मुजाहिद को धर दबोचा। परिजनों के विरोध के बावजूद उत्तराखंड पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram