यूपी: दिल दहलाने वाली घटना… पत्नी-बेटियों का गला कटा मिला, फंदे पर मिली पति की शव
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला और तीन बच्चों की बेरहमी से धारदार हथियार से गला काटा गया है, जबकि पति का शव फंदे पर लटका मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, प्रयागराज के नवाबगंज थाना इलाके के भागलपुर गांव में शुक्रवार देर रात एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। पत्नी समेत तीन बच्चों की धारदार हथियार से काट कर हत्या की गई है। जबकि शख्स बाथरूम में फंदे से लटका मिला है। मृतकों में राहुल तिवारी, उसकी पत्नी प्रीति तिवारी और तीन मासूम बच्चे शामिल हैं। बच्चों का नाम माही (12) पीहू (7) और बेटा पोहू (5) हैं। जांच पड़ताल में पुलिस को मौके से ही एक चौपड़ बरामद हुआ है।
घटना की जानकारी सुबह होने पर सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस समेत फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डाग स्क्वायड मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस की मुताबिक, राहुल तिवारी भागलपुर गांव में परिवार के साथ रहता था। वह मूल रूप से कौशांबी का रहने वाला था। बताया जा रहा कि राहुल तिवारी नवंबर 2021 से किराये के मकान में रहकर पशु खरीदकर बेचने का काम करता था। देर रात राहुल तिवारी का परिवार खाना खाकर सो गया। मृतक का परिवार जिस कमरे में रह रहा था, उसका चैनल खुला हुआ था।
सुबह जब घर से कोई नहीं निकला तो पास में रहने वाले एक व्यक्ति ने अंदर जाकर देखा तो वह दंग रह गया। राहुल आंगन के पाटन में लटका हुआ था। जबकि पत्नी और बच्चे के लहूलुहान शव कमरे में बिस्तर पर पड़े थे। मृतक की बहन ज्योति और नीतू ने हत्या का आरोप लगाया है।
एसएसपी अजय कुमार का कहना है कि राहुल के शव पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि उसकी मौत कैसे हुई। एक आशंका यह भी है कि पहले राहुल की हत्या करके शव फंदे पर लटका दिया गया और फिर उसकी पत्नी और तीनों बच्चों को मौत के घाट उतार दिया गया।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review