मेरठ आते समय मोहन भागवत की ट्रेन पर पथराव, हरदोई में टूटा वंदे भारत का शीशा; जांच शुरू

मेरठ आते समय मोहन भागवत की ट्रेन पर पथराव, हरदोई में टूटा वंदे भारत का शीशा; जांच शुरू

की ट्रेन पर हरदोई में पथराव, खिड़की का शीशा टूटा

वंदे भारत एक्सप्रेस पर 3:20 बजे हुआ हमला

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत जिस वंदे भारत एक्सप्रेस से मेरठ आ रहे थे, उस पर गुरुवार दोपहर हरदोई जिले में पथराव की घटना सामने आई। घटना करीब 3:20 बजे की है। पत्थर लगने से ट्रेन के एक कोच की खिड़की का शीशा चटक गया। उस समय ट्रेन दिल्ली की ओर बढ़ रही थी।

जानकारी के अनुसार वाराणसी से मेरठ जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस दोपहर 1:50 बजे लखनऊ से रवाना हुई थी। हरदोई स्टेशन पार करने के बाद कोतवाली देहात क्षेत्र के कौढ़ा गांव के पास बलोखर फाटक के नजदीक अचानक एक पत्थर खिड़की से आ टकराया। तेज आवाज के साथ शीशा टूट गया, जिससे यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। ट्रेन स्टाफ ने तत्काल कंट्रोल रूम को सूचना दी।

बच्चों की शरारत या जानबूझकर पथराव? जांच जारी

सूचना मिलते ही कोतवाली देहात पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की। आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में दो संभावनाएं सामने आई हैं। पहली, रेलवे ट्रैक के किनारे कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे और गेंद ट्रेन से टकरा गई। दूसरी, किसी शरारती तत्व ने जानबूझकर पत्थर फेंका हो। पुलिस दोनों पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है।

घटना के समय ट्रेन में मोहन भागवत के मौजूद होने की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन में हलचल मच गई। हालांकि, किसी यात्री को चोट नहीं आई और ट्रेन को कोई बड़ा नुकसान भी नहीं हुआ।

मेरठ स्टेशन पर कड़ी सुरक्षा, दो दिवसीय कार्यक्रम में होंगे शामिल

रात करीब 9 बजे मोहन भागवत मेरठ स्टेशन पहुंचे, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। वह शताब्दीनगर स्थित माधवकुंज में ठहरे हैं। यहां 20 और 21 फरवरी को आयोजित दो दिवसीय संवाद कार्यक्रम में वे 28 जिलों के प्रबुद्धजनों से संवाद करेंगे। साथ ही खिलाड़ियों से भी सामाजिक अनुभवों को लेकर चर्चा की संभावना है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram