MIT मेरठ में 23 फरवरी से ‘मृदंग-2026’ का आगाज़, 24 को शिवा चौधरी की लाइव प्रस्तुति बनेगी मुख्य आकर्षण

MIT मेरठ में 23 फरवरी से ‘मृदंग-2026’ का आगाज़, 24 को शिवा चौधरी की लाइव प्रस्तुति बनेगी मुख्य आकर्षण

में 23 फरवरी से वार्षिक उत्सव ‘मृदंग-2026’ का आगाज़

दो दिवसीय महोत्सव में संस्कृति और युवा प्रतिभा का संगम

मेरठ। परतापुर बाईपास स्थित मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) में 23 एवं 24 फरवरी को वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ‘मृदंग-2026’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। दो दिवसीय इस उत्सव में सांस्कृतिक विविधता, रचनात्मकता और युवा ऊर्जा का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।

महोत्सव को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में कार्यक्रम समन्वयक डॉ. गौरव शर्मा ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना है। साथ ही देश के विभिन्न राज्यों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से छात्रों को परिचित कराना भी इसका प्रमुख लक्ष्य है। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण विषयक गतिविधियां, पारंपरिक लोक नृत्य, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और विभिन्न राज्यों के व्यंजनों की प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

‘टॉयकाथॉन-2026’ के जरिए आत्मनिर्भर भारत का संदेश

23 फरवरी को सोलो डांस, एकल गायन, बैटल ऑफ बैंड्स, रैप बैटल, थीम आधारित फैशन शो और डीजे नाइट जैसे रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विद्यार्थियों को अपनी कला और हुनर दिखाने का अवसर मिलेगा।

इसी दिन ‘आत्मनिर्भर भारत’ की संकल्पना को बढ़ावा देते हुए ‘टॉयकाथॉन-2026’ का आयोजन भी किया जाएगा। इसमें छात्र भारतीय संस्कृति, प्राचीन ग्रंथों और पारंपरिक खेलों से प्रेरित स्वदेशी खिलौनों का निर्माण करेंगे। इस पहल का उद्देश्य घरेलू खिलौना उद्योग को प्रोत्साहित करना और लुप्तप्राय पारंपरिक खेलों को पुनर्जीवित करना है।

24 फरवरी को शिवा चौधरी की लाइव प्रस्तुति रहेगी मुख्य आकर्षण

24 फरवरी को नुक्कड़ नाटक, समूह नृत्य प्रतियोगिता और विजेता प्रतिभागियों का सम्मान समारोह आयोजित होगा। महोत्सव का मुख्य आकर्षण हरियाणा की प्रसिद्ध गायिका एवं बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर की लाइव प्रस्तुति रहेगी।

शिवा चौधरी अपनी ऊर्जावान गायकी और हरियाणवी लोक शैली के आधुनिक फ्यूजन के लिए जानी जाती हैं। वे अपने लोकप्रिय गीत “जले 1”, “जले 2”, “टैग आवारा के”, “काले कागज”, “सरपंच” और “फाइनेंसर” की प्रस्तुति देंगी।

प्रेस वार्ता में संस्थान के प्रेस प्रवक्ता अजय चौधरी, डॉ. गौरव शर्मा, पी.के. गौतम, रीतिमा, सोनल सहित छात्र समन्वयक खुशी, सारांश, कुश, प्रतीक, गायत्री, अलीशा एवं ऋतिक उपस्थित रहे। ‘मृदंग-2026’ के माध्यम से एमआईटी विद्यार्थियों को सांस्कृतिक अभिव्यक्ति, नवाचार और मनोरंजन का सशक्त मंच प्रदान करेगा।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram