वैष्णो देवी भवन पर मची भगदड़ में 12 श्रद्धालुओं की मौत

वैष्णो देवी भवन पर मची भगदड़ में 12 श्रद्धालुओं की मौत

जम्मू-कश्मीर स्थित सिद्ध पीठ मां वैष्णो देवी के मंदिर में बीती रात भगदड़ मचने से 12 श्रद्धालुओ की दुःखद मौत हो गयी । इस घटना में 14 श्रद्धालु घायल है इनमें 3 की हालत गंभीर बनी हुई है।

घायलों को स्थानीय नारायना अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा रात 1 से 2 बजे के बीच हुआ।

जान गंवाने वाले दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर से हैं। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि भवन पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे। जबकि एक श्रद्धालु ने बताया कि बहुत भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए थे। निकलने के लिए कोई रास्ता ही नहीं था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। मोदी ने ट्वीट करके कहा, 'माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में लोगों की मौत से अत्यंत दुखी हूं। शोक में डूबे परिवारों के प्रति संवेदना। घायलों को जल्दी स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'

प्रधानमंत्री ने राज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय से हादसे को लेकर बातचीत की है और हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

जम्मू कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने बताया कि कटरा में माता वैष्णो देवी भवन में भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजनों को 10 लाख रुपये और घायलों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी

गृह मंत्री अमित शाह ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि माता वैष्णो देवी मंदिर में हुई दुखद दुर्घटना से हृदय अत्यंत व्यथित है। मैंने J&K के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा जी से बात की है। प्रशासन घायलों को उपचार पहुंचाने के लिए निरंतर कार्यरत है। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram