Kanwar Yatra 2024: कांवड़ यात्रा की सुरक्षा को मु.नगर में एटीएस हुई तैनात

Kanwar Yatra 2024: कांवड़ यात्रा की सुरक्षा को मु.नगर में एटीएस हुई तैनात

-  रास्तों की होगी ड्रोन से निगरानी

मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है। शासन भी यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पूरी गंभीरता बरत रहा है। इसी के मद्देनजर मुजफ्फरनगर में एटीएस (एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉयड) की टीम भी भेजी गई है।

शनिवार की सुबह लखनऊ से पहुंची एटीएस की टीम ने मुजफ्फरनगर में शिवचौक पर डेरा डाला। यहां एसएसपी अभिषेक सिंह ने टीम में शामिल जवानों को कांवड़ यात्रा रूट के संबंध में जानकारी दी और पूरी मुस्तैदी से निगरानी का निर्देश दिया। बता दें कि हरिद्वार से प्रतिदिन लाखों कांवड़ियां श्रद्धालु गंगाजल लेकर शिवालयों की ओर आ रहे हैं।

मुजफ्फरनगर में इनकी सर्वाधिक भीड़ रहती है, क्योंकि यहां शिवचौक मंदिर की परिक्रमा करते हुए शिवभक्त हरियाणा राज्य के विभिन्न जनपदों के साथ ही राजस्थान और दिल्ली के अलावा गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, गौतमबुद्धनगर, मेरठ, हापुड़ लिए भी निकलते हैं।

गौरतलब है कि जनपद में कांवड़ यात्रा का पूरा रूट लगभग 240 किलोमीटर का है। यात्रा की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने दो हजार से ज्यादा स्थानों पर सीसीटीवी लगाए हैं। प्रत्येक दो किलोमीटर की दूरी पर पुलिस की तैनाती की गई है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram