मेरठ में फिल्मी स्टाइल एक करोड़ की ज्वेलरी ठगी, कैश लेने के बाद सोना किसी और को देने का आरोप

मेरठ में फिल्मी स्टाइल एक करोड़ की ज्वेलरी ठगी, कैश लेने के बाद सोना किसी और को देने का आरोप

मेरठ में फिल्मी स्टाइल में एक करोड़ की ज्वेलरी ठगी, सर्राफा व्यापारी सदर थाने पहुंचा

मेरठ में फिल्मी अंदाज़ में एक करोड़ रुपये की ज्वेलरी ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर के चर्चित के मालिक तन्मय अग्रवाल ने आरोप लगाया है कि शातिरों ने सुनियोजित साजिश के तहत उन्हें झांसा देकर करीब एक करोड़ रुपये की ज्वेलरी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद सर्राफा बाजार में हड़कंप मच गया है।

ऐसे रची गई पूरी साजिश

जानकारी के मुताबिक बुधवार को ज्वेलर्स के मालिक के पास एक फोन आया, जिसमें एक करोड़ रुपये की ज्वेलरी खरीदने की बात कही गई। थोड़ी देर बाद दूसरा फोन भी आया, जिसमें फिर से एक करोड़ की ज्वेलरी की मांग की गई और अपना आदमी भेजने की बात कही गई।

कुछ ही देर में एक युवक दुकान पर पहुंचा और करीब एक करोड़ रुपये की ज्वेलरी पसंद कर ली। इसी दौरान दूसरा व्यक्ति भी दुकान पर आया और एक करोड़ रुपये नकद सौंप दिए। ज्वेलर्स को लगा कि दोनों फोन एक ही पार्टी के थे और पैसा उसी ज्वेलरी का भुगतान है। इसके बाद पसंद की गई ज्वेलरी पहले व्यक्ति को दे दी गई।

खुला राज तो उड़ गए होश

ज्वेलरी लेकर पहला व्यक्ति निकल गया। थोड़ी देर बाद नकदी देने वाले व्यक्ति ने कहा कि वह अभी ज्वेलरी देखेगा, क्योंकि वह खरीदारी करने आया है। जब ज्वेलर्स ने बताया कि उसके आदमी को ज्वेलरी दे दी गई है, तो उसने किसी भी व्यक्ति को जानने से इनकार कर दिया।

तभी पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ और मामला गरमा गया। ज्वेलर्स का कहना है कि एक करोड़ रुपये जमानत के तौर पर दिए गए थे और असली भुगतान ट्रांसफर के जरिए होना था। वहीं दूसरी ओर, यह भी आरोप लग रहे हैं कि लेन-देन में नंबर दो की रकम शामिल थी।

सदर थाने में शिकायत, जांच जारी

पीड़ित व्यापारी ने पूरे मामले की शिकायत में दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल फिल्मी स्टाइल में हुई इस एक करोड़ की ठगी ने मेरठ के व्यापारियों को सतर्क कर दिया है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram