मेरठ: डिजिटल अरेस्ट ठगी के 30 लाख वापस, साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
मेरठ साइबर क्राइम पुलिस की बड़ी सफलता: 30 लाख की डिजिटल अरेस्ट ठगी की रकम पीड़िता को वापस
मेरठ। थाना साइबर क्राइम, जनपद मेरठ पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर की गई 30 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए पीड़िता की पूरी धनराशि वापस कराकर बड़ी सफलता हासिल की है।
यह कार्रवाई के साइबर अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक अपराध व पुलिस उपाधीक्षक अपराध के पर्यवेक्षण में साइबर टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तेजी से कार्य करते हुए बैंकों से समन्वय स्थापित किया और पूरी रकम रिकवर कराई।
ऐसे हुई थी ठगी
पीड़िता श्रीमती सुदेष रानी, निवासी दिल्ली रोड मेरठ ने 17 जनवरी 2026 को में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 14 जनवरी 2026 को उनके व्हाट्सएप नंबर पर एक अज्ञात कॉल आई। कॉलर ने खुद को अधिकारी बताते हुए कहा कि उनके पुत्र को ड्रग्स तस्करी के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे छोड़ने के लिए 30 लाख रुपये देने होंगे।
ठग ने यह भी धमकी दी कि यदि किसी को जानकारी दी गई तो परिवार के अन्य सदस्य को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मानसिक दबाव और भय के चलते पीड़िता ने RTGS के माध्यम से 30 लाख रुपये बताए गए बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
शिकायत के आधार पर मु0अ0सं0 06/2026 धारा 318(4) भारतीय न्याय संहिता व 66D आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। साइबर क्राइम टीम ने तकनीकी जांच, बैंक खातों की ट्रैकिंग और समन्वय के जरिए पूरी 30 लाख रुपये की धनराशि फ्रीज कराकर पीड़िता को वापस दिलाई।
पुलिस की अपील
साइबर क्राइम पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि “डिजिटल अरेस्ट” या किसी भी प्रकार की धमकी भरी कॉल पर तुरंत विश्वास न करें। किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या धनराशि ट्रांसफर से पहले नजदीकी साइबर थाने या हेल्पलाइन 1930 पर तुरंत संपर्क करें।
मेरठ पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़िता को बड़ी राहत मिली है और साइबर ठगों के खिलाफ सख्त संदेश गया है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review