15 जनवरी को प्रयागराज रवाना होंगे हजारों किसान, स्पेशल ट्रेन की मांग

15 जनवरी को प्रयागराज रवाना होंगे हजारों किसान, स्पेशल ट्रेन की मांग

भारतीय वाणी | मेरठ

(भाकियू) का राष्ट्रीय चिंतन शिविर 15 से 18 जनवरी तक के माघ मेले में आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में जनपद मेरठ से हजारों किसान और कार्यकर्ता भाग लेंगे। सभी कार्यकर्ता संगम ट्रेन के माध्यम से प्रयागराज रवाना होंगे।

भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सिटी रेलवे स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक और रेलवे पुलिस के थाना अध्यक्ष को मांग पत्र सौंपा। इसमें मांग की गई कि पिछले वर्ष की तरह इस बार भी विशेष ट्रेन या अतिरिक्त कोच लगाए जाएं, ताकि आम रेल यात्रियों और किसानों—दोनों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और यात्रा सुगम बनी रहे।

अनुराग चौधरी ने बताया कि किसानों की संख्या अधिक होने के कारण यदि विशेष व्यवस्था नहीं की गई तो अव्यवस्था की स्थिति बन सकती है। इसलिए समय रहते रेलवे प्रशासन को आवश्यक इंतजाम करने चाहिए।

उन्होंने 21 दिसंबर को गन्ना भवन में हुई पंचायत का हवाला देते हुए प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। चौधरी के अनुसार, उस पंचायत में प्रशासन ने एक सप्ताह के भीतर प्रमुख सचिव गन्ना और मुख्यमंत्री से किसानों के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात कराने का आश्वासन दिया था। इसी भरोसे पर महापंचायत और धरना स्थगित किया गया था, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई है।

इससे नाराज किसानों ने 15 जनवरी को प्रयागराज रवाना होने से पहले सिटी रेलवे स्टेशन पर शाम 5:30 बजे पंचायत करने का निर्णय लिया है। पंचायत में प्रशासन की कथित वादाखिलाफी के विरोध में आगे की रणनीति और कठोर निर्णय लिए जाएंगे।

भाकियू जिलाध्यक्ष का कहना है कि किसान किसी भी व्यवस्था में बाधा नहीं बनना चाहते, लेकिन गन्ना मूल्य, भाड़ा और अस्वीकृत प्रजाति जैसे गंभीर मुद्दों पर शासन से वार्ता जरूरी है। यदि इन समस्याओं की अनदेखी जारी रही तो किसान संघर्ष के लिए मजबूर होंगे।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram