रामनवमी हिंसा को लेकर मायावती का बड़ा बयान, नए भारत के निर्माण को लेकर कही ये बात…!

रामनवमी हिंसा को लेकर मायावती का बड़ा बयान, नए भारत के निर्माण को लेकर कही ये बात…!

लखनऊ: उत्तर प्रदेश बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने यूपी की योगी सरकार पर करारा हमला बोला है। मायावती ने ट्वीट करते हुए लिखा कि यूपी में सरकार व पुलिस न्यायपालिका को इग्नोर करके काम कर रही हैं। यह कानून के राज का मजाक है।

बुधवार को मायावती ने ट्वीट करते हुए लिखा कि-पहले राजस्थान फिर उसके बाद खासकर मध्यप्रदेश व गुजरात आदि राज्यों में जिस प्रकार से शांति एवं सौहार्द बिगाड़ने वाली हिंसक घटनाएं हुई हैं और जिसके बाद सरकार द्वारा प्रथमदृष्टया बदले की कार्रवाई की गई है वह सही कदम नहीं है। क्या इसी प्रकार के उदाहरणों से 'नया भारत' बनेगा? यूपी में भी कानून-व्यवस्था व अपराध नियंत्रण आदि के नाम पर जिस प्रकार से सरकार व पुलिस न्यायपालिका को नज़रअंदाज करके काम कर रही हैं वह द्वेषपूर्ण ही नहीं बल्कि कानून के राज का मजाक है। कानून के राज के लिए मनमानी नहीं बल्कि कानूनी प्रक्रिया के तहत ही सजा सुनिश्चित होनी चाहिए।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram